मुंबई : एसबीआई लाइफ इंश्योरैंस ने भारतीय क्रिकेटरों ऋषभ पंत और रविंद्र जडेजा को अपना पहला ब्रांड अंबैसेडर नियुक्त किया है। कंपनी का कहना है कि आज के भारत में लोग महत्वाकांक्षी और आत्मविश्वासी हैं तथा अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रयासरत रहते हैं, लेकिन साथ ही वे परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को भी गंभीरता से निभाते हैं। इसी बदलती सोच को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने इन दोनों क्रिकेट सितारों को चुना है।
एसबीआई लाइफ के नए अभियान में जॉली और पॉली नाम के 2 किरदार भी पेश किए गए हैं। जॉली की भूमिका ऋषभ पंत निभा रहे हैं, जो उत्साह, आशावाद और जीवन को पूरे जोश के साथ जीने की भावना को दर्शाता है। पॉली की भूमिका रविंद्र जडेजा निभा रहे हैं, जो शांत, भरोसेमंद और दूरदर्शी सोच का प्रतीक है। यह किरदार भविष्य की तैयारी और परिवार की सुरक्षा के महत्व को रेखांकित करता है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...