Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

CBSE स्कूलों के लिए भर्ती प्रकिया तेज, हिमाचल में 5,623 शिक्षक पदों के लिए 12 हजार ने किए आवेदन

March 10, 2026

CBSE स्कूलों के लिए भर्ती प्रकिया तेज, हिमाचल में 5,623 शिक्षक पदों के लिए 12 हजार ने किए आवेदन

हिमाचल डेस्कः प्रदेश के 145 सरकारी स्कूलों में CBSE पाठ्यक्रम लागू करने के लिए शिक्षक भर्ती प्रक्रिया तेज हो गई है। विभिन्न श्रेणियों के 5,623 पदों पर अब तक 12,000 से अधिक आवेदन स्कूल शिक्षा बोर्ड को मिल चुके हैं। बोर्ड ने मूल रूप से 11 से 24 फरवरी तक आवेदन मांगे थे, लेकिन कम रुझान देखकर इसे 5 मार्च तक बढ़ा दिया।

ये भी देखें :-

बोर्ड सचिव का बयान

शिक्षा बोर्ड के सचिव मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि कर्मचारी 10वीं-12वीं परीक्षाओं में व्यस्त हैं, इसलिए विषयवार आवेदनों का विवरण अभी उपलब्ध नहीं। उन्होंने कहा कि लेक्चरर (बायोलॉजी, केमिस्ट्री, फिजिक्स, गणित, कॉमर्स, इकोनॉमिक्स, अंग्रेजी, राजनीति शास्त्र, इतिहास) और JBT श्रेणियों में आवेदन आए हैं। स्क्रीनिंग परीक्षा 22 मार्च को होगी।

शाहपुर में 26 प्रशिक्षुओं का चयन

दूसरी ओर, शाहपुर के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में L&T द्वारा कैंपस साक्षात्कार आयोजित हुआ। फिटर, वेल्डर, कारपेंटर, प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन आदि ट्रेड के 70 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया, जिसमें 26 का चयन कंपनी में हो गया। संस्थान के समूह अनुदेशक प्रदीप कुमार, अनुदेशक पुष्पदीप और आशीष शर्मा मौजूद रहे।

ये भी पढे़ं :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें