Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

MP Road Accident: कटनी में भीषण सड़क हादसा, कार-मोटरसाइकिल की हुई टक्कर; हादसे में 4 की मौत 5 घायल

March 10, 2026

MP Road Accident: कटनी में भीषण सड़क हादसा, कार-मोटरसाइकिल की हुई टक्कर; हादसे में 4 की मौत 5 घायल

Madhya Pradesh road accident: मध्यप्रदेश के कटनी जिले में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया हैं। बता दें कि तेज रफ्तार कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर में चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक यह हादसा सोमवार रात करीब साढ़े 11 बजे जगतपुर-उमरिया मार्ग पर हुआ। बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल पर सवार चार युवक जा रहे थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सभी युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

कुछ देर तक बाधित रहा यातायात

घटना के बाद जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग और राहगीर मौके पर पहुंच गए। हादसे के कारण सड़क पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया।

ये भी पढ़ें :

अस्पताल में चारों को मृत घोषित किया

पुलिस ने घायलों को बड़वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चारों युवकों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान धीरेंद्र सिंह (18), रामकिशोर सिंह (26), रामदास सिंह (18) और इंद्रभान सिंह (25) के रूप में हुई है। ये सभी उमरिया जिले के अलग-अलग गांवों के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

महाराष्ट्र से लौट रहे थे युवक

परिजनों के अनुसार रामकिशोर, रामदास और इंद्रभान मजदूरी का काम करते थे और सोमवार को महाराष्ट्र से लौटे थे। धीरेंद्र सिंह उन्हें लेने मोटरसाइकिल से कटनी रेलवे स्टेशन गया था। लौटते समय रास्ते में यह हादसा हो गया।

ये भी देखें :

हादसे में कार में सवार पांच लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें