PM Kisan 22th Installment : देश भर के लाखों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली यानी 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। किसानों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर ₹2000 की अगली किस्त उनके बैंक खाते में कब आएगी। सरकारी जानकारी के मुताबिक, इस समय लाभार्थी किसानों के डेटा की जांच (वेरिफिकेशन) और e-KYC प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा रही है। जैसे ही यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, सरकार द्वारा अगली किस्त जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसलिए जिन किसानों ने अभी तक अपने दस्तावेज अपडेट नहीं किए हैं या e-KYC नहीं कराया है, उन्हें जल्द से जल्द यह प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए। ऐसा नहीं करने पर किस्त मिलने में देरी हो सकती है या किस्त रुक भी सकती है।
क्या है पीएम किसान सम्मान निधि योजना?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य किसानों को आर्थिक सहायता देना है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल ₹6,000 की आर्थिक मदद दी जाती है। यह राशि सीधे किसानों के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजी जाती है। सरकार इस राशि को एक साथ नहीं देती, बल्कि इसे तीन बराबर किस्तों में भेजा जाता है। यानी हर चार महीने में किसानों को ₹2,000 की एक किस्त मिलती है। किसान इस पैसे का उपयोग खेती से जुड़ी जरूरी चीजों जैसे बीज खरीदने, खाद लेने, कीटनाशक दवाइयां खरीदने अन्य कृषि जरूरतों को पूरा करने के लिए कर सकते हैं।
22वीं किस्त कब आ सकती है?
फिलहाल सरकार की तरफ से 22वीं किस्त की आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है। लेकिन पिछले वर्षों के पैटर्न को देखें तो अनुमान लगाया जा रहा है कि मार्च 2026 के दूसरे सप्ताह में किसानों के बैंक खातों में ₹2000 की यह किस्त ट्रांसफर की जा सकती है। जैसे ही सरकार इसकी आधिकारिक घोषणा करेगी, लाभार्थी किसानों के खातों में सीधे पैसा भेज दिया जाएगा।
e-KYC क्यों जरूरी है?
सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि योजना का लाभ केवल सही और पात्र किसानों तक ही पहुंचे। इसलिए 22वीं किस्त जारी करने से पहले लाभार्थियों की जानकारी का वेरिफिकेशन किया जा रहा है। अगर किसी किसान ने अभी तक e-KYC प्रक्रिया पूरी नहीं की है, तो उसकी अगली किस्त रोक दी जा सकती है। इसलिए सभी किसानों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द अपना e-KYC पूरा कर लें।
कैसे पूरा करें e-KYC?
किसान e-KYC को बहुत आसानी से पूरा कर सकते हैं। इसके लिए वे पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर या आधार आधारित OTP के जरिए अपना e-KYC पूरा कर सकते हैं।
किसानों के लिए जरूरी सलाह
अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं, तो इन बातों का ध्यान रखें—
-अपना e-KYC जरूर पूरा करें
-बैंक खाता और आधार की जानकारी सही रखें
-योजना से जुड़े अपडेट समय-समय पर चेक करते रहें
इससे आपकी 22वीं किस्त बिना किसी रुकावट के सीधे आपके खाते में आ जाएगी।