Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

क्‍या कहती है चीन की ये रिपोर्ट, 2025 में कैसी रही अर्थव्‍यस्‍था

March 10, 2026

क्‍या कहती है चीन की ये रिपोर्ट, 2025 में कैसी रही अर्थव्‍यस्‍था

China economy: चीन के नेशनल ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स ने हाल ही में 2025 के राष्ट्रीय आर्थिक और सामाजिक विकास पर अपनी आधिकारिक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट से पता चलता है कि पिछले साल चीन ने कई वैश्विक और घरेलू चुनौतियों के बावजूद अपनी अर्थव्यवस्था को स्थिर रखा और विकास के लक्ष्य को हासिल कर लिया। आइए समझते हैं कि 2025 में क्या-क्या हुआ और मुख्य आंकड़े क्या कहते हैं?

जीडीपी विकास ने ठीक 5 प्रतिशत का लक्ष्य पूरा किया

2025 में चीन का कुल सकल घरेलू उत्पाद यानी जीडीपी लगभग 140.19 ट्रिलियन युआन तक पहुंच गया। यह पिछले साल की तुलना में 5.0 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। सरकार ने साल भर के लिए लगभग 5 प्रतिशत का लक्ष्य रखा था और उसे बिल्कुल सटीक तरीके से हासिल कर लिया गया।

साल की चारों तिमाहियों में विकास दर इस प्रकार रही:

– पहली तिमाही में 5.4 प्रतिशत

– दूसरी तिमाही में 5.2 प्रतिशत

– तीसरी तिमाही में 4.8 प्रतिशत

– चौथी तिमाही में 4.5 प्रतिशत

यानी साल के अंत में गति थोड़ी धीमी हुई, लेकिन पूरे साल स्थिरता बनी रही.तीनों बड़े क्षेत्रों में संतुलित प्रगति दिखी.अर्थव्यवस्था के तीन मुख्य हिस्सों में अच्छा प्रदर्शन रहा। प्राथमिक क्षेत्र यानी खेती, पशुपालन, मत्स्य पालन में मूल्य वृद्धि 3.9 प्रतिशत रही.द्वितीयक क्षेत्र यानी उद्योग और निर्माण में 4.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। तृतीयक क्षेत्र यानी सेवा क्षेत्र सबसे तेजी से बढ़ा और इसमें 5.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। सेवा क्षेत्र अब जीडीपी का सबसे बड़ा हिस्सा बन चुका है। इससे पता चलता है कि चीन की अर्थव्यवस्था अब सिर्फ फैक्टरियों पर निर्भर नहीं है, बल्कि सेवाओं, टेक्नोलॉजी और उपभोग पर भी बहुत ज्यादा जोर दे रही है।

उद्योग और हाई-टेक क्षेत्र में मजबूत प्रदर्शन

उद्योग क्षेत्र ने काफी अच्छा खेल दिखाया। नामित आकार से बड़े उद्योगों का उत्पादन मूल्य 5.9 प्रतिशत बढ़ा. खास बात यह रही कि हाई-टेक और उन्नत क्षेत्रों में तेजी बहुत ज्यादा थी। उपकरण निर्माण में 9.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई.हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग में 9.4 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की गई।  

कुछ नए उत्पादों में बहुत शानदार बढ़ोतरी हुई:  

– 3डी प्रिंटिंग डिवाइसेज में 52.5 प्रतिशत ज्यादा उत्पादन  

– इंडस्ट्रियल रोबोट्स में 28.0 प्रतिशत की बढ़ोतरी  

– नई ऊर्जा वाली गाड़ियों (इलेक्ट्रिक वाहनों) में 25.1 प्रतिशत की ग्रोथ  

ये आंकड़े दिखाते हैं कि चीन अब नई तकनीक और नई गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्तियों पर बहुत जोर दे रहा है।

उपभोग और निवेश में मिश्रित तस्वीर

उपभोग में सुधार तो हुआ लेकिन बहुत तेज गति नहीं दिखी। पूरे साल की कुल खुदरा बिक्री 50.12 ट्रिलियन युआन तक पहुंची, जो पिछले साल से 3.7 प्रतिशत ज्यादा है। निवेश के मामले में चुनौतियां ज्यादा रहीं। फिक्स्ड एसेट निवेश में गिरावट आई, खासकर रियल एस्टेट सेक्टर में जहां 17.2 प्रतिशत की कमी दर्ज हुई, लेकिन हाई-टेक और मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में निवेश मजबूत बना रहा।

लोगों की कमाई और रोजगार में सुधार जारी रहा

सामान्य लोगों की जेब पर भी अच्छा असर पड़ा. पूरे देश में प्रति व्यक्ति डिस्पोजेबल इनकम 43,377 युआन तक पहुंच गई, जो नाममात्र में 5.0 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। ग्रामीण इलाकों में आय की वृद्धि 5.8 प्रतिशत रही, जो शहरी क्षेत्रों की 4.3 प्रतिशत वृद्धि से ज्यादा है. इससे ग्रामीण-शहरी आय का अंतर थोड़ा कम हुआ। रोजगार की स्थिति भी स्थिर रही. अर्थव्यवस्था ने नई नौकरियां पैदा कीं और बेरोजगारी दर को नियंत्रण में रखा।

चुनौतियां थीं, फिर भी अर्थव्यवस्था ने ताकत दिखाई

2025 में वैश्विक मंदी, अमेरिका के साथ व्यापार तनाव और घरेलू रियल एस्टेट संकट जैसी कई बड़ी चुनौतियां थीं। इसके बावजूद अर्थव्यवस्था ने स्थिरता और लचीलापन दिखाया। सरकार ने सक्रिय आर्थिक नीतियां चलाईं, घरेलू मांग बढ़ाने पर जोर दिया और एकीकृत राष्ट्रीय बाजार बनाने की दिशा में काम किया। रिपोर्ट के अनुसार अर्थव्यवस्था स्थिर, प्रगतिशील, नवाचार आधारित और लचीली बनी रही।

मजबूत नींव और आगे की उम्मीद

2025 में चीन ने साबित किया कि दबाव के बावजूद भी विकास संभव है। 5 प्रतिशत की वृद्धि, हाई-टेक क्षेत्र में तेजी, लोगों की बढ़ती आय और सेवा क्षेत्र का मजबूत योगदान ये सब मिलकर एक सकारात्मक तस्वीर पेश करते हैं हालांकि रियल एस्टेट और उपभोग में अभी और सुधार की जरूरत है। लेकिन कुल मिलाकर अर्थव्यवस्था ने अपनी मजबूती दिखाई. अब 2026 में नए पंचवर्षीय प्लान के साथ और तेज प्रगति की उम्मीद है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)  (लेखक- डी के)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें