Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

BCCI टीम इंडिया को देगी 131 करोड़, जानें किन-किन खिलाड़ियों में बटेगा पैसा

March 11, 2026

BCCI टीम इंडिया को देगी 131 करोड़, जानें किन-किन खिलाड़ियों में बटेगा पैसा

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार जीत के बाद भारतीय टीम पर इनामों की बारिश हो रही है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने खिताब जीतने पर टीम इंडिया के लिए 131 करोड़ रुपये के इनाम की घोषणा की है। यह राशि खिलाड़ियों के साथ-साथ कोचिंग स्टाफ और टीम से जुड़े अन्य सपोर्ट स्टाफ के बीच भी बांटी जाएगी।

खिलाड़ियों को मिलेगा सबसे बड़ा हिस्सा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस इनामी राशि का बड़ा हिस्सा टीम के खिलाड़ियों को मिलने की संभावना है। हालांकि BCCI ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि किस खिलाड़ी या स्टाफ सदस्य को कितनी रकम दी जाएगी। आमतौर पर 15 सदस्यीय टीम को मुख्य हिस्सा मिलता है, जबकि कोच, ट्रेनर, फिजियो और अन्य स्टाफ को उनकी भूमिका के अनुसार इनाम दिया जाता है।

ICC से भी मिला करोड़ों का पुरस्कार
टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारत को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की ओर से भी इनामी राशि मिली है। फाइनल में न्यूजीलैंड को हराने के बाद टीम इंडिया को लगभग 2.34 मिलियन डॉलर यानी करीब 21.5 करोड़ रुपये मिले। वहीं उपविजेता न्यूजीलैंड को करीब 1.17 मिलियन डॉलर (लगभग 10.75 करोड़ रुपये) का पुरस्कार मिला।

ये भी पढ़ें :

फाइनल में भारत का शानदार प्रदर्शन
टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

ऐतिहासिक उपलब्धि
बता दें कि इस जीत के साथ भारत ने टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में नया रिकॉर्ड बनाया। टीम इंडिया तीन बार यह खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई है और साथ ही लगातार दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम करने का कारनामा भी किया है।

BCCI ने दी टीम को बधाई
BCCI ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और चयनकर्ताओं को बधाई दी है। बोर्ड ने कहा कि यह जीत भारतीय क्रिकेट के लिए गर्व का क्षण है और टीम से भविष्य में भी ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद है।

ये भी देखें :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें