IPL 2026 Ticket Booking Details: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च 2026 से होने जा रही है। बता दें कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने फिलहाल टूर्नामेंट के पहले 20 मुकाबलों का कार्यक्रम जारी किया है। उद्घाटन मैच में मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। यह मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके साथ ही शेड्यूल जारी होते ही फैंस के बीच टिकट बुकिंग को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।
कहां से खरीदे जा सकेंगे टिकट
अभी तक बीसीसीआई ने टिकट बिक्री की तारीख का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। हालांकि ऑनलाइन टिकट प्लेटफॉर्म पर इसकी तैयारी शुरू हो चुकी है।
फूड-टेक कंपनी Zomato के District ऐप पर आईपीएल टिकट के लिए अलग सेक्शन दिखाई दे रहा है, जिस पर फिलहाल “Coming Soon” लिखा है। इससे संकेत मिलता है कि जल्द ही टिकट उपलब्ध कराए जा सकते हैं।
इसके अलावा BookMyShow ने कुछ मैचों के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। फैंस गुजरात टाइटंस के अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले मैचों और मुंबई इंडियंस के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले मुकाबलों के लिए पहले से रजिस्टर कर सकते हैं।
🚨 News 🚨
Presenting the schedule for the first 20 matches of #TATAIPL 2026, to be played from March 28 to April 12, 2026 🗓️
Full schedule will be announced once poll dates are announced for three states set to undergo State Assembly elections.
More details ▶️… pic.twitter.com/8Iq492v8TE
— IndianPremierLeague (@IPL) March 11, 2026
टिकटों की संभावित कीमत
आईपीएल मैचों के टिकट आमतौर पर अलग-अलग स्टेडियम और सीट कैटेगरी के हिसाब से तय होते हैं। इस बार भी कीमत लगभग 500 रुपये से शुरू होकर कई हजार रुपये तक जा सकती है।
उदाहरण के तौर पर बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के घरेलू मुकाबलों के टिकट करीब 2300–2800 रुपये से शुरू होते हैं। मिड-रेंज सीटों की कीमत लगभग 3500 से 7500 रुपये तक रहती है, जबकि पवेलियन या टेरेस जैसी प्रीमियम सीटों के लिए 8000 से 15000 रुपये तक खर्च करना पड़ सकता है। वहीं वीआईपी या लग्जरी बॉक्स सीटों की कीमत 30000 रुपये से भी ऊपर जा सकती है।
ये भी देखें :
शेड्यूल दो चरणों में क्यों जारी हुआ
बीसीसीआई ने फिलहाल टूर्नामेंट के सिर्फ 20 मैचों का कार्यक्रम जारी किया है। इसके पीछे मुख्य वजह भारत के कुछ राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव बताए जा रहे हैं। चुनावी कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए बाकी मुकाबलों का शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा।
इसके अलावा पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय उड़ानों और खिलाड़ियों की यात्रा से जुड़ी चिंताओं को भी ध्यान में रखा जा रहा है। लीग से जुड़े अधिकारियों के अनुसार स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और फिलहाल किसी तरह की बड़ी परेशानी सामने नहीं आई है।
फैंस को उम्मीद है कि जल्द ही बाकी मैचों का शेड्यूल और टिकट बिक्री की तारीखों की भी घोषणा कर दी जाएगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...