खेल डेस्कः भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर Kuldeep Yadav आज शाम अपनी मंगेतर Vanshika Chaddha के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की शादी उत्तराखंड के खूबसूरत हिल स्टेशन Mussoorie में आयोजित की जा रही है। शादी में शामिल होने के लिए दोनों परिवारों के सदस्य और करीबी लोग पहले ही मसूरी पहुंच चुके हैं। वहीं प्री-वेडिंग कार्यक्रम भी शुरू हो चुके हैं, जिनमें मेहंदी और संगीत की रस्में धूमधाम से मनाई गईं।
शादी की तैयारियां जोर-शोर से जारी
शादी समारोह के लिए होटल को बेहद खूबसूरती से सजाया गया है। पूरे परिसर को फूलों, रोशनी और पारंपरिक सजावट से आकर्षक बनाया गया है। मेहमानों के स्वागत के लिए खास इंतजाम किए गए हैं ताकि सभी को यादगार अनुभव मिल सके। खाने-पीने की व्यवस्था भी विशेष रूप से की गई है। मेहमानों के लिए पारंपरिक भारतीय व्यंजनों के साथ-साथ उत्तराखंड के प्रसिद्ध स्थानीय व्यंजन भी परोसे जाएंगे। क्योंकि इस शादी में क्रिकेट जगत के कई बड़े सितारे आने वाले हैं, इसलिए आयोजन स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। होटल परिसर में केवल आमंत्रित मेहमानों को ही प्रवेश दिया जा रहा है और स्थानीय प्रशासन भी व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग कर रहा है।
मेहंदी और संगीत में खूब मना जश्न
शुक्रवार को कुलदीप और वंशिका की मेहंदी और संगीत सेरेमनी आयोजित की गई। इस दौरान माहौल बेहद खुशियों भरा रहा। संगीत कार्यक्रम में कई क्रिकेट सितारे भी शामिल हुए और जमकर मस्ती की। इस समारोह में पूर्व भारतीय क्रिकेटर Suresh Raina और स्पिनर Yuzvendra Chahal भी नजर आए। दोनों ने संगीत में डांस कर माहौल को और भी खास बना दिया। रैना ने कुलदीप यादव के साथ भी स्टेज पर डांस किया। इसके अलावा भारतीय टीम के फील्डिंग कोच T. Dilip भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।
View this post on Instagram
रिंकू सिंह भी पहुंचे शादी में
भारतीय क्रिकेटर Rinku Singh भी अपनी मंगेतर Priya Saroj के साथ कुलदीप की शादी में शामिल होने के लिए मसूरी पहुंच गए हैं। शादी समारोह में भारतीय क्रिकेट टीम के कई अन्य खिलाड़ियों के आने की भी संभावना है।
लखनऊ में होगा भव्य रिसेप्शन
शादी के बाद कुलदीप यादव और वंशिका चड्ढा का भव्य रिसेप्शन 17 मार्च को Lucknow में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में क्रिकेट जगत, परिवार और दोस्तों के कई खास लोग शामिल होंगे।
बचपन की दोस्ती अब बनी जीवनसाथी का रिश्ता
कुलदीप यादव और वंशिका चड्ढा एक-दूसरे को बचपन से जानते हैं। दोनों की दोस्ती समय के साथ मजबूत होती गई और अब यह रिश्ता शादी तक पहुंच गया है। वंशिका ने ऑस्ट्रेलिया के Melbourne से पढ़ाई की है और फिलहाल वह Life Insurance Corporation of India (एलआईसी) में काम करती हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...