अम्बाला छावनी : महेश नगर क्षेत्र में स्थित एक फोम गदे के गोदाम में शनिवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में दूसरी मंजिल तक रिहायश में पहुंच गई। घटना से लाखों रुपये के नुक्सान की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार गोदाम मालिक करण मेहंदीरत्ता ने बताया कि नीचे दुकान और गोदाम में बड़ी संख्या में गद्दे रखे हुए थे। इसी दौरान अचानक आग लग गई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। गद्दों में आग लगने के कारण लपटें तेजी से फैल गईं और देखते ही देखते आग दूसरी मंजिल तक पहुंच गई।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। फायर विभाग के अधिकारी सुशील ऋषि ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए 3 से 4 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां लगातार प्रयास कर रही हैं। दमकल कर्मियों द्वारा आग बुझाने का काम जारी है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है की आग की गर्मी के कारण पूरी इमारत में दरार आ गई हैं जो किसी भी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकती हैं
मेष: दिन शुभ रहेगा...