Vaibhav Suryavanshi: युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने पिछले कुछ समय में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत में खूब सुर्खियां बटोरी हैं। IPL के पिछले सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए डेब्यू करने वाले वैभव ने बेहद कम मैचों में अपनी अलग पहचान बना ली थी। उन्होंने सिर्फ 7 मुकाबलों में 200 से ज्यादा स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतक भी लगाया था, जिससे वह फैंस और विशेषज्ञों की नजरों में आ गए।
इसके बाद वैभव ने ICC अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप 2026 में भी जबरदस्त प्रदर्शन किया। फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 80 गेंदों में 175 रन की विस्फोटक पारी खेलकर अपनी प्रतिभा का दम दिखाया।
ये भी पढ़ें- KKR ने किया नई जर्सी का अनावरण, टीम की विरासत पर आधारित नया डिजाइन
हालांकि, भारत के पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने वैभव की बल्लेबाजी को लेकर एक अहम सलाह दी है। उन्होंने जियोस्टार से बातचीत में कहा कि वैभव एक बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, लेकिन उनकी बल्लेबाजी में काफी हद तक किस्मत का भी योगदान दिखाई देता है। उथप्पा के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय स्तर या टॉप लेवल क्रिकेट में केवल किस्मत के भरोसे लंबे समय तक टिके रहना आसान नहीं होता।
उथप्पा ने यह भी कहा कि बड़े स्तर पर गेंदबाज बल्लेबाजों की कमजोरियों को जल्दी पहचान लेते हैं और उसी के अनुसार रणनीति बनाते हैं। ऐसे में वैभव को अपनी तकनीक में सुधार करने और लगातार सीखने की जरूरत होगी। उनका मानना है कि युवा बल्लेबाज रन जरूर बनाएंगे, लेकिन पिछले सीजन जैसी फॉर्म को बरकरार रखना उनके लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
ये भी पढ़ें- न्यूजीलैंड की सरजमीं पर 5 T20 मैच खेलेगी साउथ अफ्रीकी टीम, जानिए कब-कब मुकाबले?
बता दें कि राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 के लिए वैभव सूर्यवंशी को रिटेन किया है। पिछले सीजन में उन्हें सिर्फ 7 मैच खेलने का मौका मिला था, जिसमें उन्होंने 252 रन बनाए थे। उम्मीद की जा रही है कि इस बार उन्हें पूरे सीजन में ज्यादा मौके मिलेंगे और वह नई कप्तानी में टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...