Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

स्टैंड-अप कॉमेडियन जाकिर खान अस्पताल में भर्ती, वीडियो देखकर टेंशन में आए फैंस

March 15, 2026

स्टैंड-अप कॉमेडियन जाकिर खान अस्पताल में भर्ती, वीडियो देखकर टेंशन में आए फैंस

एंटरटेनमेंट डेस्क: फेमस स्टैंड-अप कॉमेडियन जाकिर खान ने कुछ समय पहले ही अपने काम से लंबा ब्रेक लेने की घोषणा की थी। उन्होंने बताया था कि वह एक जेनेटिक बीमारी से जूझ रहे हैं, जिसकी वजह से उन्हें अपनी सेहत पर ध्यान देने के लिए कुछ समय की जरूरत है। इसी बीच उनका एक नया वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर फैंस थोड़े चिंतित हो गए।

दरअसल, जाकिर खान के भाई अरबाज खान ने सोशल मीडिया पर एक रमजान व्लॉग शेयर किया है। इस वीडियो में जाकिर खान अस्पताल के कमरे में नजर आ रहे हैं। उन्होंने अस्पताल के कपड़े पहन रखे हैं, जिन पर अस्पताल का नाम भी लिखा हुआ दिखाई देता है। वीडियो सामने आने के बाद कई लोगों ने अंदाजा लगाया कि उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

व्लॉग में अरबाज कहते हैं कि उस दिन उन्होंने सहरी और इफ्तार की रिकॉर्डिंग नहीं की, क्योंकि उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। इसके बाद वे अस्पताल के कमरे की झलक दिखाते हुए मजाक में कहते हैं कि यह अस्पताल किसी पांच सितारा होटल से कम नहीं लग रहा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arbaz khan (@arbazkhan0513)

 

वीडियो में आगे जाकिर खान अस्पताल के बिस्तर पर आराम करते हुए दिखाई देते हैं। इस दौरान कमरे में टीवी पर क्रिकेट मैच चल रहा होता है और वह मैच का आनंद लेते नजर आते हैं। वीडियो में जब उनसे पूछा जाता है कि क्या वह ठीक हैं, तो जाकिर मुस्कुराते हुए ‘हां’ में जवाब देते हैं। मैच देखते हुए वह मजाक में कहते हैं कि मुकाबला अभी काफी दिलचस्प स्थिति में फंसा हुआ है।

वीडियो के आखिर में आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा और उनकी पत्नी श्रद्धा शर्मा भी नजर आते हैं। दोनों जाकिर खान के साथ हल्के-फुल्के अंदाज में बातचीत करते दिखाई देते हैं। यह छोटी सी क्लिप देखने के बाद फैंस को कुछ राहत मिली है, क्योंकि जाकिर खान वीडियो में सामान्य और खुश नजर आ रहे हैं।

बता दें जाकिर खान ने इसी साल जनवरी में हैदराबाद में अपने एक लाइव शो के दौरान कॉमेडी से लंबे ब्रेक की घोषणा की थी। उन्होंने बताया था कि वह तीन से चार साल तक मंच से दूर रह सकते हैं। यह ब्रेक 2028 या 2029 तक और संभव हुआ तो 2030 तक भी बढ़ सकता है। इस दौरान वह अपनी सेहत पर ध्यान देंगे और जिंदगी से जुड़ी कुछ जरूरी चीजों को व्यवस्थित करने की कोशिश करेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें