पटनाः बिहार से राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए यहां मतदान सोमवार सुबह नौ बजे शुरू हुआ। आज सुबह से ही मतदान के लिए विधायकों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार, जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार सहित बड़ी संख्या में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के विधायक मतदान शुरु होने से पहले ही कतार में लगे हुए दिखे, वहीं महागठबंधन के विधायकों का नेतृत्व करने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कतार में खड़े दिखे।
#WATCH | राज्यसभा चुनाव | पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बिहार विधानसभा पहुंचे। pic.twitter.com/xRRj4RryJs
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 16, 2026
मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि सभी पांचों सीटें राजग जीत रहा है। उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग हो जाया करती है। मंत्री श्रवण कुमार ने कहा, हमारे विधायक आराम से चारों तरफ घूम रहे हैं। विपक्ष अपने विधायक होटल में जमा कर रखने की कोशिश कर रहा था, फिर भी कुछ विधायक गायब हैं। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने कहा ऑल इज वेल।
#WATCH | राज्यसभा चुनाव | पटना: भाजपा विधायक विनय बिहारी ने कहा, “हमारे जो पांच प्रत्याशी हैं, पांचों के पांच विजय हासिल करेंगे और उसके लिए हम कतार में लगे हैं…”
JDU विधायक श्याम रजक ने कहा, “पांचों उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित है, इसमें कोई दो राय नहीं है… सभी वोटर्स पहुंच… pic.twitter.com/0n6Lm9794d
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 16, 2026
चुनाव में कुल छह उम्मीदवार मैदान में
बिहार में आज हो रहे राज्यसभा चुनाव में कुल छह उम्मीदवार मैदान में हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के दो-दो उम्मीदवार, राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के एक-एक उम्मीदवार मैदान में हैं।
भाजपा ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और शिवेश राम, जदयू की ओर से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश और रामनाथ ठाकुर मैदान में हैं, जबकि राजग के पांचवे उम्मीदवार राष्ट्रीय लोक मोर्चा के उपेंद्र कुशवाहा हैं। विपक्ष के प्रतिनिधि के रूप में महागठबंधन ने अमरेंद्र धारी सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है।
राज्यसभा की पांच सीटें 9 अप्रैल को खाली हो रही
उल्लेखनीय है कि बिहार से राज्यसभा की पांच सीटें नौ अप्रैल को खाली हो रही हैं, जिनमें जदयू के रामनाथ ठाकुर और हरिवंश नारायण सिंह, राजद के अमरेंद्र धारी सिंह और प्रेमचंद गुप्ता तथा राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के नाम शामिल हैं। राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा। इसके बाद मतगणना के बाद आज ही परिणामों की घोषणा की जाएगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...