Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Aaj Ka Rashifal 17 March 2026: भोलेनाथ की कृपा से खुलेगा किस्मत का दरवाज़ा, पढ़ें 12 राशियों का आज का राशिफल

March 17, 2026

Aaj Ka Rashifal 17 March 2026: भोलेनाथ की कृपा से खुलेगा किस्मत का दरवाज़ा, पढ़ें 12 राशियों का आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 17 March 2026: आज चैत्र कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के साथ मंगलवार का दिन है, जिसे आध्यात्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। आज मासिक शिवरात्रि व्रत भी रखा जा रहा है। पंचांग के अनुसार त्रयोदशी तिथि सुबह 9:23 बजे तक रहेगी, जिसके बाद चतुर्दशी तिथि शुरू हो जाएगी। सुबह 8:15 बजे तक सिद्ध योग रहेगा, इसके बाद साध्य योग लग जाएगा। वहीं शतभिषा नक्षत्र कल सुबह 6:09 बजे तक रहेगा और आज पंचक भी है। ऐसे में भगवान शिव की कृपा कुछ राशियों पर विशेष रूप से बरसने वाली है। आइए जानते हैं आज का राशिफल।

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपका विनम्र और सहयोगी स्वभाव लोगों को प्रभावित करेगा। आर्थिक मामलों में थोड़ी सतर्कता जरूरी है, क्योंकि अनावश्यक खर्च भविष्य में परेशानी का कारण बन सकता है। आज भागदौड़ भरी दिनचर्या के बीच आपको खुद के लिए समय मिलेगा, जिससे आप अपनी पसंदीदा गतिविधियों में मन लगा पाएंगे।

शुभ रंग: मैजेंटा
शुभ अंक: 8

वृष राशि

आज का दिन तरक्की के नए अवसर लेकर आएगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए, सफलता मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। हालांकि, ज्यादा सोच-विचार करने से मन में अनावश्यक चिंता हो सकती है।

शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 9

मिथुन राशि

आज आप खुद को नई जिम्मेदारियों के साथ देख सकते हैं। आर्थिक मामलों में समझदारी दिखाएंगे और जीवन में संतुलन बनाए रखने का प्रयास करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको पद और आय बढ़ाने के अवसर मिल सकते हैं। परिवार और वैवाहिक जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा।

शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 7

कर्क राशि

आज आपका झुकाव सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों की ओर रहेगा। किसी महत्वपूर्ण यात्रा के योग बन सकते हैं। रोजमर्रा के कार्य समय पर पूरे होंगे और उनसे लाभ भी मिलेगा। नया वाहन खरीदने का सपना भी पूरा हो सकता है। परिवार में खुशखबरी मिलने के संकेत हैं।

शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 3

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। संपत्ति से जुड़ी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। संतान की सफलता से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिल सकता है। हालांकि, जिद और गुस्से से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा।

शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 4

कन्या राशि

आज का दिन नई ऊर्जा और उत्साह लेकर आएगा। आप किसी रचनात्मक कार्य में रुचि ले सकते हैं। परिवार में कुछ लोग आपके काम में बाधा डाल सकते हैं, लेकिन धैर्य से स्थिति संभाल लेंगे। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन समाप्त होने की संभावना है।

शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 2

तुला राशि

कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलने के संकेत हैं। पारिवारिक मामलों में धैर्य और समझदारी से निर्णय लेना फायदेमंद रहेगा। भाई-बहनों की मदद करनी पड़ सकती है। सामाजिक कार्यों के लिए आपको सम्मान भी मिल सकता है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है।

शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 8

वृश्चिक राशि

आज का दिन शानदार रहेगा। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बनाएंगे, जिनसे लाभ मिलने की संभावना है। पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने में बड़ों का सहयोग मिलेगा। किसी पुरानी चीज के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

शुभ रंग: गोल्डन
शुभ अंक: 7

धनु राशि

आज कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी। सहकर्मी और वरिष्ठ आपके प्रदर्शन से खुश रहेंगे। व्यापार में भी लाभ मिलने की संभावना है। परिवार के लोग आपके व्यवहार से संतुष्ट रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें और नियमित व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करें।

शुभ रंग: पीच
शुभ अंक: 4

मकर राशि

आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। लंबी यात्रा के योग बन सकते हैं, जो व्यापार के लिए लाभदायक साबित होगी। कोई बड़ी डील फाइनल होने से आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। पेशेवर जीवन में आपकी योजना और कौशल की सराहना होगी।

शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 7

कुंभ राशि

आज काम का दबाव बढ़ सकता है और आपको अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। किसी करीबी की सलाह आपके लिए लाभकारी साबित हो सकती है। परिवार में बुजुर्गों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 9

ये भी पढ़ें:

मीन राशि

आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों का काम समय से पहले पूरा हो सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और साथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। छात्रों के लिए धैर्य और एकाग्रता सफलता दिलाएगी।

शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 1

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें