
खेल डेस्क: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक बड़ा और दर्दनाक हमला हुआ है। सोमवार रात करीब 9 बजे हुए इस एयरस्ट्राइक में बड़ी संख्या में निर्दोष लोगों की जान चली गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हमले में करीब 400 लोगों की मौत हो गई, जबकि 250 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
बताया जा रहा है कि यह हमला एक बड़े ड्रग रिहैबिलिटेशन अस्पताल पर किया गया, जहां नशे की लत से जूझ रहे लोगों का इलाज चल रहा था। इस अस्पताल में लगभग 2000 बेड थे, लेकिन हमले में इसका बड़ा हिस्सा पूरी तरह तबाह हो गया। कई मरीज और वहां काम करने वाले लोग भी इसकी चपेट में आ गए। इस घटना के बाद पूरे अफगानिस्तान में गुस्सा और दुख का माहौल है। खासकर अफगानिस्तान के क्रिकेट खिलाड़ियों ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।
यह भी पढ़ें- MI से जुड़ा ‘मुंबई का बादशाह’, टीम ने 16.30 करोड़ रुपए में किया है रिटेन
अफगानिस्तान के मशहूर क्रिकेटर राशिद खान ने सोशल मीडिया पर दुख जताते हुए कहा कि आम लोगों, अस्पतालों और स्कूलों को निशाना बनाना गलत है और इसे युद्ध अपराध माना जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि रमजान के पवित्र महीने में ऐसी घटना होना बहुत दुखद और शर्मनाक है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र और मानवाधिकार संगठनों से इस मामले की जांच करने और दोषियों को सजा देने की मांग की।
वहीं, पूर्व कप्तान मोहम्मद नबी ने भी इस हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि अस्पताल में इलाज करा रहे युवा इस हमले का शिकार हो गए। नबी ने भावुक शब्दों में लिखा कि अस्पताल के बाहर मांएं अपने बेटों को पुकारती रह गईं, लेकिन उनकी जान जा चुकी थी। उन्होंने इस घटना को बेहद दर्दनाक और अमानवीय बताया।
यह भी पढ़ें- J&K: पहलगाम के लारीपोरा में तीन होटलों में भीषण आग, 50 करोड़ रुपये का हुआ नुकसान
अफगानिस्तान सरकार ने इस हमले के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया है। सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की सीमा का उल्लंघन करते हुए काबुल में नागरिक ठिकानों को निशाना बनाया। उन्होंने इस हमले को मानवता के खिलाफ अपराध बताया और इसकी कड़ी निंदा की। यह घटना न केवल अफगानिस्तान बल्कि पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय बन गई है। लोग इस हमले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...