Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन और अमेरिका ने पेरिस में व्यापार और आर्थिक परामर्श किए

March 17, 2026

चीन और अमेरिका ने पेरिस में व्यापार और आर्थिक परामर्श किए

इंटरनेशनल डेस्क : स्थानीय समय के अनुसार 15-16 मार्च को चीनी उप प्रधानमंत्री हे लिफ़ेंग और अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट तथा व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर ने फ्रांस के पेरिस में व्यापार और आर्थिक परामर्श किए। दोनों देशों के राजाध्यक्षों की महत्वपूर्ण सहमति के मार्गदर्शन में दोनों पक्षों ने आपसी चिंता वाले व्यापार और आर्थिक मुद्दों पर खुलकर, गहराई से और रचनात्मक तरीके से सलाह-मशविरा किया, जैसे टैरिफ़ की व्यवस्था, दो-तरफ़ा व्यापार और निवेश को बढ़ावा देना, और सलाह-मशविरे में बनी मौजूदा सहमति को बनाए रखना। कुछ नई सहमति बनीं, और सलाह-मशविरा जारी रहेगा।

हे लिफ़ेंग ने कहा कि दोनों देशों के राजाध्यक्षों के बीच बनी अहम सहमति के रणनीतिक मार्गदर्शन में पिछले साल व्यापार परामर्श के पांच राउंड के जरिये, चीन और अमेरिका व्यापार और आर्थिक क्षेत्र के सलाह-मशविरे में कई नतीजों पर पहुंचे थे, जिससे द्विपत्रीय व्यापारिक संबंध और वैश्विक अर्थव्यवस्था में ज़्यादा निश्चितता और स्थिरता आई। अमेरिका के एकतरफा टैरिफ के खिलाफ चीन का रुख एक जैसा है। चीन अमेरिका से एकतरफा टैरिफ लगाने वाले कदमों को पूरी तरह से हटाने का अनुरोध करता है, और अपने कानूनी अधिकारों और हितों की पूरी तरह से रक्षा करने के लिए ज़रूरी कदम उठाएगा। 

अमेरिकी पक्ष ने कहा कि एक स्थिर चीन-अमेरिका आर्थिक और व्यापारिक संबंध दोनों देशों और दुनिया के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, जो वैश्विक आर्थिक विकास, सप्लाई चेन सुरक्षा और वित्तीय स्थिरता में योगदान देता है। दोनों पक्षों को संघर्ष कम करना चाहिए, मुद्दों को बढ़ाने से बचना चाहिए, और बातचीत से मतभेदों को सुलझाना चाहिए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें