Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने राज्य परिषद की 11वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की

March 17, 2026

चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने राज्य परिषद की 11वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की

16 मार्च को, चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने राज्य परिषद की 11वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा और चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन (एनपीसी और सीपीपीसीसी) सत्रों के दौरान सीपीसी महासचिव शी चिनफिंग द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण भाषणों और सत्रों की भावना का अध्ययन और कार्यान्वयन करने पर ध्यान केंद्रित किया गया, और 2026 के लिए राज्य परिषद के प्रमुख कार्यों को लागू करने की व्यवस्था की गई।

ली छ्यांग ने बताया कि एनपीसी और सीपीपीसीसी के दौरान महासचिव शी चिनफिंग के महत्वपूर्ण भाषण ने, एक समग्र दृष्टिकोण से, चीन के विकास से संबंधित कई प्रमुख मुद्दों पर गहराई से चर्चा की और कार्य व्यवस्थाएं कीं, जो अत्यधिक रणनीतिक, मार्गदर्शक और लक्षित हैं। 

उनके अनुसार इस वर्ष से 15वीं पंचवर्षीय योजना का प्रारंभ हो रहा है। जटिल और चुनौतीपूर्ण बाहरी वातावरण तथा सुधार, विकास और स्थिरता के कठिन कार्यों का सामना करते हुए, राज्य परिषद और उसके विभागों को रणनीतिक दृष्टिकोण बनाए रखना चाहिए और अधिक सक्रिय उपाय करने चाहिए।

साथ ही, ली छ्यांग ने इस बात पर भी जोर दिया है कि सीपीसी केंद्रीय समिति की एकीकृत व्यवस्था के अनुसार, चीन को शासन उपलब्धियों के सही दृष्टिकोण को स्थापित करने और उसका अभ्यास करने के संबंध में गंभीरता से अध्ययन और शिक्षा प्रदान करनी चाहिए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें