Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट, चांदी हाई से 1.77 लाख रुपए सस्ती, सोने का भाव भी गिरा

March 18, 2026

Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट, चांदी हाई से 1.77 लाख रुपए सस्ती, सोने का भाव भी गिरा

नई दिल्ली: सोना और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। आमतौर पर जब दुनिया में तनाव बढ़ता है, जैसे मिडिल ईस्ट में चल रही स्थिति, तब लोग सोना-चांदी में निवेश करते हैं और कीमतें बढ़ती हैं। लेकिन इस बार उल्टा हो रहा है- कीमती धातुओं के दाम लगातार नीचे जा रहे हैं।

चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट

बुधवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी की कीमत में तेज गिरावट आई। पिछला बंद भाव 2,53,113 रुपए प्रति किलो। नया भाव 2,42,803 रुपए प्रति किलो। एक ही दिन में 10,310 रुपए की गिरावट हुई। अगर चांदी के पुराने हाई से तुलना करें तो 29 जनवरी को (हाई) 4,20,048 रुपए प्रति किलो रही। अब तक 1,77,245 रुपए प्रति किलो गिरावट हुई। यानी चांदी अब अपने सबसे ऊंचे स्तर से करीब 1.77 लाख रुपए सस्ती हो चुकी है।

 

सोने का भी यही हाल

सोने की कीमतों में भी लगातार गिरावट जारी है। पिछला भाव 1,55,985 रुपए प्रति 10 ग्राम। नया भाव 1,51,550 रुपए प्रति 10 ग्राम। 4,435 रुपए की गिरावट हुई।  अगर हाई लेवल से तुलना करें तो सोने का हाई रेट 1,93,096 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा और अब तक की 41,546 रुपए गिरावट हुई।

घरेलू बाजार में भी कीमतें घटीं

सिर्फ MCX ही नहीं, बल्कि घरेलू बाजार में भी दाम कम हुए हैं। इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 24 कैरेट सोना 1,55,668 रुपए से घटकर 1,54,879 रुपए हुआ। वहीं, चांद की बात करें तो 2,52,340 रुपए से घटकर 2,49,907 रुपए प्रति किलो।

खरीदते समय क्या ध्यान रखें?

IBJA द्वारा बताए गए रेट पूरे देश में एक जैसे होते हैं, लेकिन जब आप ज्वेलरी खरीदते हैं, तो उस पर GST लगता है। मेकिंग चार्ज भी देना पड़ता है। इस वजह से असली कीमत थोड़ी ज्यादा हो जाती है। बताते चलें कि, सोना और चांदी दोनों ही अपने हाई लेवल से काफी नीचे आ चुके हैं। अगर गिरावट जारी रहती है, तो निवेशकों और खरीदारी करने वालों के लिए यह अच्छा मौका हो सकता है। हालांकि, बाजार की दिशा आगे क्या होगी, यह वैश्विक हालात और निवेशकों के रुख पर निर्भर करेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें