
नई दिल्ली: असम विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 88 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इन नामों को अंतिम रूप देने के लिए पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी, जिसमें नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह और अमित शाह जैसे बड़े नेता शामिल हुए थे।
यह भी पढ़ें- देशभर में छुट्टियों का हुआ ऐलान, जानें किन राज्यों में कितने दिन बंद रहेंगी ये सेवाएं
बीजेपी ने राज्य के अलग-अलग इलाकों से अपने उम्मीदवार उतारे हैं। गोलकगंज से अश्विनी राय सरकार, धुबरी से उत्तम प्रसाद, गोलपारा पश्चिम से पबित्र राभा, दुधनई से टंकेश्वर राभा, अभयपुरी से भूपेन रॉय
बिजनी से अरूप कुमार डेm भवानीपुर-सोरभोग से रंजीत कुमार दास और चमरिया से ज्योत्स्ना कलिता उम्मीदवार होगी।
गुवाहाटी क्षेत्र की कई महत्वपूर्ण सीटों पर भी बीजेपी ने अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं, जिनमें दिसपुर से प्रद्युत बोरदोलोई, गुवाहाटी सेंट्रल से विजय कुमार गुप्ता और नई गुवाहाटी से दिप्लु रंजन सरमा चुनावी मैदान में उतारीं गईं हैं। सबसे खास बात यह है कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा को फिर से जालुकबारी सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।
BJP releases first list of 88 candidates for Assam Assembly elections. CM Himanta Biswa Sarma to contest from Jalukbari; Pradyut Bordoloi gets ticket to contest from Dispur pic.twitter.com/6FUNqDFe6o
— ANI (@ANI) March 19, 2026
पार्टी ने और भी कई अहम सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, जिनमें नलबाड़ी से जयंत मल्ल बरुआ, तिहू से चंद्रमोहन पाटोवारी, सिपाझार से डॉ. परमानंद राजबंशी, जागीरोड से पीयूष हाजरिका, मोरीगांव से रमाकांत देवरी, होजाई से शिलादित्य देव, ढेकियाजुली से अशोक सिंघल और रंगापारा से कृष्ण कमल तांती को उम्मीदवार बनाया गया है।
यह भी पढ़ें- ईद के मौके पर अफगानिस्तान और पाकिस्तान में युद्धविराम की घोषणा, इन देशों ने की थी अपील
बीजेपी ने एक साथ बड़ी संख्या (88) में उम्मीदवारों की घोषणा की है। कई मौजूदा नेताओं और मंत्रियों को फिर से टिकट दिया गया है। पार्टी ने चुनाव से पहले ही अपनी रणनीति साफ कर दी है। इस पहली सूची से साफ है कि बीजेपी असम चुनाव में मजबूत तैयारी के साथ उतर रही है और अपने पुराने व नए चेहरों के साथ संतुलन बनाने की कोशिश कर रही है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...