Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

फूड सप्लाई विभाग ने वैल्डिंग शॉप से 5 घरेलू गैस सिलैंडर जब्त किए

March 20, 2026

फूड सप्लाई विभाग ने वैल्डिंग शॉप से 5 घरेलू गैस सिलैंडर जब्त किए

लुधियाना: जिला फूड सप्लाई कंट्रोलर पूर्वी लखवीर सिंह तथा पश्चिमी सरताज सिंह चीमा के दिशा-निर्देशों के तहत फूड सप्लाई विभाग समराला के एएफएसओ अमरजीत सिंह की अगुवाई में वीरवार को विभाग की टीम की ओर से घरेलू गैस की कालाबाजारी, अवैध इस्तेमाल को रोकने के लिए की गई छापेमारी में विभाग की टीमों ने कार्रवाई कर समराला में स्थित एक वैल्डिंग शॉप से 5 घरेलू गैस सिलैंडर्स बरामद किए और साथ ही अन्य संबंधित सामान भी जब्त किया गया। टीम में इंस्पैक्टर राजन बोहट, सुखविंदर सिंह भी शामिल थे।

अधिकारियों ने बताया कि दुकान संचालक से पांच सिलैंडरों संबंधी पूछताछ करने पर कोई संतोषजनक जवाब अथवा दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया, जिस पर विभाग ने पांचों सिलैंडर अपने कब्जे में ले लिए और इसकी रिपोर्ट उच्चधिकारियों को कर दी। वहीं लुधियाना पूर्वी व पश्चिमी के एएफएसओ नितिन कालिया व चैरी भाटिया की अगुवाई में बाजारों, रैस्टोरैंट्स आदि के अलावा 2 गैस एजैंसियों की भी जांच की गई। विभाग के अधिकारियों ने रैस्टोरैंट्स/ढाबा मालिकों, रेहड़ी-फड़ी वालों आदि को घरेलू गैस सिलैंडरों की अवैध इस्तेमाल नहीं करने की हिदायतें दीं वहीं लोगों को भी अपील की कि घरेलू गैस सिलैंडरों की कालाबाजारी अथवा अवैध इस्तेमाल करने वालों की जानकारी प्रदान करें। दोषियों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें