Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Gold Silver Price : सोने-चांदी की कीमतों में आज उतार-चढ़ाव जारी, जानें 1 ग्राम गोल्ड के Latest Rate

March 20, 2026

Gold Silver Price : सोने-चांदी की कीमतों में आज उतार-चढ़ाव जारी, जानें 1 ग्राम गोल्ड के Latest Rate

Gold Silver Price : देश में सोने और चांदी की कीमतों में आज 20 मार्च 2026 को एक बार फिर उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बता दें कि बीते दिन मार्च को बुलियन मार्केट में गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों और आम खरीदारों दोनों की चिंता बढ़ गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार के संकेत और मध्य-पूर्व में जारी तनाव का सीधा असर भारतीय बाजार पर भी पड़ा है।

वैश्विक स्तर पर अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया है। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और भू-राजनीतिक अस्थिरता के कारण सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मांग बनी हुई है, हालांकि कीमतों में फिलहाल गिरावट देखी जा रही है।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों को स्थिर रखने के फैसले ने भी बाजार को प्रभावित किया है। फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल के बयान पर निवेशकों की नजर बनी हुई है, जिससे आने वाले दिनों में बाजार की दिशा तय हो सकती है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड की कीमत लगभग 1.22% गिरकर 4,836 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई, जबकि स्पॉट सिल्वर 2.25% से अधिक गिरकर 75.75 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा। वहीं घरेलू वायदा बाजार MCX पर सोना करीब ₹1,51,909 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹2,43,535 प्रति किलोग्राम के आसपास रही।

Silver became cheaper by Rs 1.77 lakh from its high
Silver became cheaper by Rs 1.77 lakh from its high

देश के प्रमुख शहरों में सोने के दाम (प्रति ग्राम):

दिल्ली:
24 कैरेट – ₹15,052
22 कैरेट – ₹13,789
18 कैरेट – ₹11,280

जयपुर:
24 कैरेट – ₹15,043
22 कैरेट – ₹13,790
18 कैरेट – ₹11,281

अहमदाबाद / सूरत / राजकोट / वडोदरा:
24 कैरेट – ₹15,033
22 कैरेट – ₹13,780
18 कैरेट – ₹11,271

कोलकाता / नागपुर:
24 कैरेट – ₹15,028
22 कैरेट – ₹13,775
18 कैरेट – ₹11,271

केरल:
24 कैरेट – ₹15,191
22 कैरेट – ₹14,925
18 कैरेट – ₹11,393

पटना:
24 कैरेट – ₹15,196
22 कैरेट – ₹14,930
18 कैरेट – ₹11,398

ये भी पढ़ें:

क्या है आगे का रुख?

विशेषज्ञों के अनुसार, जब तक वैश्विक स्तर पर तनाव बना रहेगा और आर्थिक अनिश्चितता जारी रहेगी, तब तक सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। निवेशकों को फिलहाल सतर्क रहने और बाजार की चाल पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें