Punjab Power cut: पंजाब के निवासियों को आज लंबी बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। आपको बता दें कि बिजली विभाग द्वारा आवश्यक मरम्मत कार्यों के कारण राज्य के कई इलाकों में बिजली सप्लाई अस्थायी रूप से बंद रखी जाएगी। विभाग ने पहले ही प्रभावित क्षेत्रों और समय की सूचना जारी कर दी है।
सुबह से शाम तक रहेगा असर
जानकारी के मुताबिक, कई जगहों पर बिजली कटौती सुबह शुरू होकर शाम तक जारी रहेगी। कुछ क्षेत्रों में यह कट करीब 7 घंटे तक चल सकता है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे सुबह 10 बजे से पहले अपने जरूरी काम निपटा लें।
ये भी पढ़ें :
PUDA ग्रिड से जुड़े इलाकों में कटौती
बिजली बोर्ड के शहरी उप-मंडल के अतिरिक्त इंजीनियर के अनुसार, 220 केवी PUDA ग्रिड के ‘बी फीडर’ पर मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके चलते 11 केवी PUDA फीडर की बिजली सप्लाई 22 मार्च, रविवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी।
इसका असर जस्पाल कॉलोनी, रानी बाग, नई अनाज मंडी, हीरा एन्क्लेव, एसडीएम ऑफिस, कोर्ट कॉम्प्लेक्स, विश्वकर्मा कॉलोनी और बोरान गेट जैसे इलाकों में देखा जाएगा।
रायकोट क्षेत्र में भी बिजली सप्लाई प्रभावित
इसके अलावा, पावरकॉम रायकोट द्वारा भी बिजली लाइनों की मरम्मत की जा रही है। रायकोट के 66 केवी ग्रिड से जुड़े 11 केवी गंगासागर फीडर (कैटेगरी-1) की बिजली सप्लाई भी सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी।
इस दौरान ईदगाह रोड, बरनाला रोड, सिमरत हॉस्पिटल और राधा स्वामी डेरा सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी।
ये भी देखें :
विभाग की अपील
बिजली विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए पहले से तैयारी कर लें और निर्धारित समय से पहले अपने जरूरी कार्य पूरे कर लें।
मेष: दिन शुभ रहेगा...