Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

ली छ्यांग ने वर्ष 2026 चीन विकास मंच में मुख्य भाषण दिया

March 22, 2026

ली छ्यांग ने वर्ष 2026 चीन विकास मंच में मुख्य भाषण दिया

इंटरनेशनल डेस्क : 22 मार्च को चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने पेइचिंग में चीन विकास मंच के वार्षिक सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में भाग लेकर मुख्य भाषण दिया। उन्होंने बल देते हुए कहा कि चीन की 15वीं पंचवर्षीय योजना न सिर्फ चीन के विकास का नया खाका है ,बल्कि विश्व विकास का नया अवसर भी है।

ली छ्यांग ने कहा कि वर्तमान अंतरराष्ट्रीय परिस्थिति गहरे व जटिल परिवर्तन से गुजर रही है। कई घटनाओं ने गहराई से वैचारिक मतभेद उजागर किए हैं। आर्थिक विकास की दृष्टि से मुख्य सवाल है बाजार ,विकास और भविष्य को कैसे देखना है ।हमें खुलेपन और पहलकदमी की भावना पालन कर मुक्त व्यापार का विस्तार करते हुए नवाचार बढ़ाना चाहिए। चीन का आयात-निर्यात नियमों के ढांचे के तहत निष्पक्ष व्यापार है। चीन दृढ़ता से उच्च स्तरीय खुलापन बढ़ाएगा और अधिकत्तर अच्छी विदेशी वस्तुओं का आयात करेगा और विभिन्न पक्षों के साथ व्यापार का समायोजन तथा संतुलित विकास करेगा।

ली छ्यांग ने कहा कि चीन के संबंधित व्यवसायों का प्रतिस्पर्द्धात्मक लाभ भत्ते और संरक्षण पर नहीं निर्भर रहता ,बल्कि सुधार निरंतर गहराने और सृजन से संचालन बढ़ाने के माध्यम से प्राप्त किया जाता है ।सबसे अहम कारक चीनी जनता और चीनी उद्यमों की मेहनत है। चीन अव्यवस्थित तथा अविवेकतापूर्ण स्पर्द्धा का विरोध करता है ,लेकिन बाजार अर्थव्यवस्था में अच्छी स्पर्द्धा से विकास की अधिक प्रेरणात्मक शक्ति पैदा होती है।

ली छ्यांग ने कहा कि चीन विश्व की निश्चितता की नींव और स्थिरता की खाड़ी बनने में लगा है। चीन गुणवत्तापूर्ण विकास और स्थिर आर्थिक वृद्धि बढ़ाने के साथ बेहतर वाणिज्यिक वातावरण का निर्माण जारी रखेगा, ताकि विभिन्न देशों के उद्यम चीन आकर अपनी आकांक्षा पूरी कर सकें।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप  ,पेइचिंग) 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें