Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

विकसित भारत-2047 की राह में हरियाणा बना अग्रणी, बादशाहपुर बना विकास का मॉडल : नायब सिंह सैनी

March 23, 2026

विकसित भारत-2047 की राह में हरियाणा बना अग्रणी, बादशाहपुर बना विकास का मॉडल : नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़ : विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय संकल्प को साकार करने में हरियाणा अग्रणी भूमिका निभा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रस्तुत यह विजन 140 करोड़ देशवासियों की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है। जिसे जमीन पर उतारने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। बादशाहपुर इस विकास यात्र का सशक्त उदाहरण बनकर उभरा है। जहां किए गए वादों को योजनाओं और कार्यों के माध्यम से सफलतापूर्वक साकार किया गया है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गुरुग्राम के बादशाहपुर के गांव काकरौला में आयोजित विकसित बादशाहपुर महारैली एवं मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के आवास आवंटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने की जबकि हाउसिंग फॉर ऑल विभाग के समन्वय से यह आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 2709 लाभार्थियों को उनके आवास की चाबियां सौंपी। मुख्यमंत्री के गुरुग्राम आगमन पर उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने उनका स्वागत किया।

घोषनाओं में ये भी शामिल

हरियाणा स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड द्वारा 28.17 किलोमीटर लंबाई की 13 सड़कों और लोक निर्माण विभाग द्वारा 84.86 किलोमीटर लंबाई की 30 सड़कों का रखरखाव किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 41.57 करोड़ रुपये की लागत से 21.3 किलोमीटर लंबाई की 11 सड़कों की विशेष मरम्मत कराई जाएगी। गांवों में खेतों तक जाने वाले रास्तों को भी पक्का किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अंत में बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने के लिए अतिरिक्त 05 करोड़ रुपये की राशि देने की घोषणा भी की। इस अवसर पर मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को उत्साह और ऊर्जा से भर दिया।

देशभक्ति और हरियाणवी संस्कृति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर सोहना विधायक तेजपाल तंवर, गुरुग्राम विधायक मुकेश शर्मा, हाउसिंग फॉर ऑल विभाग से आयुक्त एवं सचिव मोहम्मद शाइन, महानिदेशक जे गणोशन, जीएमडीए के सीईओ पीसी मीणा, टोंक से पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया, पटौदी के पूर्व विधायक सत्यप्रकाश जरावता सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें