जम्मू कश्मीर डेस्कः उत्तर कश्मीर के बांदीपोरा जिला में गुरेज मार्ग पर लगातार दो हिमस्खलनों के कारण यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है, जिससे इलाके में जोखिम बढ़ गया है।
ये भी देखें :-
अधिकारियों के अनुसार, एक बड़ा हिमस्खलन करीब 200 मीटर लंबा और लगभग 10 फीट ऊंचा था, जो बांदीपोरा–गुरेज घाटी सड़क के पास आया। वहीं दूसरा हिमस्खलन कोरकबल गांव के पास हुआ, जिससे सड़क पूरी तरह बंद हो गई।
इन घटनाओं के चलते गुरेज सेक्टर की कनेक्टिविटी प्रभावित हुई है और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि राहत की बात यह है कि किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। उस समय सड़क पर यातायात न होने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया।
घटना के तुरंत बाद बीआरओ (BRO) ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 56 आरसीसी टीमों को मौके पर तैनात किया। बर्फ हटाने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है, ताकि जल्द से जल्द सड़क को दोबारा खोला जा सके।
प्रशासन ने लोगों को फिलहाल इस मार्ग पर यात्रा से बचने की सलाह दी है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे सफर से पहले जिला नियंत्रण कक्ष से संपर्क कर ताजा स्थिति की जानकारी अवश्य लें। फिलहाल सड़क बहाली का कार्य जारी है।
ये भी पढ़ें :-
मेष: दिन शुभ रहेगा...