एंटरटेनमेंट डेस्क: एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ इस समय बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान में डर का माहौल है। दरअसल फिल्म में भारतीय जासूसों के तरीके और ऑपरेशन देखकर पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। कराची के ल्यारी इलाके में पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

वीडियो में ल्यारी की संकरी गलियों से लेकर मोहल्ले तक हर तरफ चेकिंग की जा रही है। पुलिस भिखारियों तक को भी नहीं छोड़ रही है। यहां ‘हमजा अली मजारी’ जैसे काल्पनिक किरदार से प्रेरित संभावित जासूसों की तलाश में पुलिस जुट गई है। पुलिस सो रहे बुजुर्ग को उठाकर पूछताछ कर रही है। भिखारियों के साथ पुलिस बहुत सख्ती से पेश आ रही है। पाकिस्तान में मची इस हलचल को कथित तौर पर ‘धुरंधर 2’ का प्रभाव बताया जा रहा है। लोग अब अनजान पर भरोसा नहीं कर पा रहे हैं और हर किसी को शव की नजर से देख रहे हैं।
After Dhurandhar 2, panic grips Pakistan! Now,
The police and locals are searching every street in Lyari, Karachi, for Indian spies.
They hope to capture Hamza and Rizwan.😅#Dhuranandar2 #DhurandharTheRevenge pic.twitter.com/nVwXlOVIlV
— Hunter (@Hunter31800) March 23, 2026
बता दें पाकिस्तान में ‘धुरंधर’ बैन कर दी गई है लेकिन लोग पायरेटेड वर्जन के जरिए फिल्म देख रहे हैं। पड़ोसी देश की सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। फिल्म के किरदारों और कहानी ने पाक प्रशासन में डर का माहौल पैदा कर दिया है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...