नेशनल डेस्कः क्रिकेट के मैदान पर शानदार प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले Rinku Singh अब एक नई भूमिका में नजर आएंगे। उत्तर प्रदेश सरकार उन्हें रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर (Regional Sports Officer) के पद पर नियुक्त करने जा रही है। आज लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री Yogi Adityanath उन्हें यह नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इस नई जिम्मेदारी में रिंकू खेलों के विकास के लिए प्रशासनिक काम भी संभालेंगे।
आज का दिन खिलाड़ियों के लिए खास
लखनऊ में आज का कार्यक्रम खेल जगत के लिए बेहद खास माना जा रहा है। रिंकू सिंह के अलावा कुल 14 खिलाड़ियों को भी अलग-अलग सरकारी पद दिए जाएंगे। ये खिलाड़ी क्रिकेट, हॉकी, एथलेटिक्स और पैरालिंपिक जैसे खेलों से जुड़े हैं। सरकार का उद्देश्य है कि जो खिलाड़ी देश और प्रदेश का नाम रोशन करते हैं, उन्हें सम्मान के साथ स्थायी करियर भी मिले।
रिंकू सिंह का संघर्ष और सफलता
अलीगढ़ की साधारण पृष्ठभूमि से निकलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट तक पहुंचने वाले रिंकू सिंह की कहानी प्रेरणादायक है। उन्होंने लंबे समय तक घरेलू क्रिकेट में मेहनत की। फिर आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहचान बनाई। कठिन हालात में भी उन्होंने खेल नहीं छोड़ा। हाल ही में उनके पिता का निधन हुआ, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने खेल से दूरी नहीं बनाई। उनके इस जज्बे की खूब तारीफ हुई।
निजी जिंदगी भी रही चर्चा में
रिंकू सिंह की निजी जिंदगी भी चर्चा में रही है। उनकी सगाई समाजवादी पार्टी की सांसद Priya Saroj से हो चुकी है। सगाई समारोह में कई बड़े नेता शामिल हुए। इनमें Akhilesh Yadav भी मौजूद थे। अब लोगों को उनकी शादी का इंतजार है।
नौकरी को लेकर पहले हो चुका है विवाद
जनवरी 2025 में रिंकू सिंह को खेल कोटे के तहत बेसिक शिक्षा विभाग में बीएसए (Basic Shiksha Adhikari) बनाने का फैसला हुआ था। लेकिन उनकी शैक्षिक योग्यता को लेकर विवाद खड़ा हो गया। इस वजह से नियुक्ति प्रक्रिया रोक दी गई। अब सरकार ने उन्हें खेल विभाग में नई भूमिका देने का फैसला किया है।
अन्य खिलाड़ियों को भी मिलेगी जिम्मेदारी
इस कार्यक्रम में कई और खिलाड़ियों को भी महत्वपूर्ण पद दिए जाएंगे।
राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को मिलेगा सम्मान
इस कार्यक्रम में सिर्फ नौकरी ही नहीं, बल्कि सम्मान भी दिया जाएगा। 9 खिलाड़ियों को लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार प्रदेश का एक प्रतिष्ठित खेल सम्मान है। इसमें आर्थिक इनाम और सामाजिक सम्मान दोनों मिलते हैं। सरकार का मानना है कि इस पहल से खिलाड़ियों को सुरक्षित भविष्य मिलेगा। युवाओं को खेलों की ओर प्रेरणा मिलेगी। खेल को करियर के रूप में अपनाने का उत्साह बढ़ेगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...