Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Delhi Budget Session 2026 : CM रेखा गुप्ता ने पेश किया 1 लाख तीन हजार 700 करोड़ का बजट, जानें क्या-क्या हुए ऐलान

March 24, 2026

Delhi Budget Session 2026 : CM रेखा गुप्ता ने पेश किया 1 लाख तीन हजार 700 करोड़ का बजट, जानें क्या-क्या हुए ऐलान

Delhi Budget Session 2026 : दिल्ली की मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री रेखा गुप्ता ने 1 लाख तीन हजार 700 करोड़ का बजट पेश किया। सुबह 10 बजे उनके घर पर कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें बजट को मंजूरी दी गई। इसके बाद 10:40 बजे विधानसभा में फोटो सेशन हुआ और ठीक 11 बजे से बजट भाषण शुरू हुआ।

 

दिल्ली के बजट में किस सेक्टर को क्या मिला?
नगर निगम (MCD) को 11,666 करोड़ का बड़ा आवंटन दिया गया है, जबकि लोक निर्माण विभाग (PWD) के लिए ₹5,921 करोड़ निर्धारित किए गए हैं। शहरी विकास के लिए 7,887 करोड़, यमुना विकास बोर्ड के लिए ₹300 करोड़ और कच्ची कॉलोनियों के विकास के लिए 800 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

दिल्ली जल बोर्ड को 9,000 करोड़ रुपये
दिल्ली सरकार के बजट में दिल्ली जल बोर्ड को 9,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

विद्युत विभाग के लिए 3,942 करोड़
दिल्ली के बजट में विद्युत विभाग के लिए 3,942 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वित्त वर्ष 2027 का बजट पेश करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार ने अग्निशमन विभाग के लिए 674 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।

इस बार का बजट: “ग्रीन बजट”
इस साल का बजट खास तौर पर ग्रीन बजट है। इसका मतलब है कि पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बनाई गई हैं। दिल्ली की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक वायु प्रदूषण है, इसलिए इस बजट में प्रदूषण कम करने पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया गया है।

बजट का कुल आकार
इस बार दिल्ली का बजट लगभग 1 लाख 3 हजार 700 करोड़ रुपये का है। यह रेखा गुप्ता का दूसरी बार पेश किया गया बजट है।

खीर सेरेमनी से हुई शुरुआत
बजट पेश करने से एक दिन पहले, मुख्यमंत्री ने पारंपरिक तरीके से ‘खीर सेरेमनी’ आयोजित की। इस दौरान उन्होंने भगवान श्री राम, माता सीता और मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाया। इस कार्यक्रम में कई लोगों को आमंत्रित किया गया, जैसे:

  • डॉक्टर
  • किन्नर समुदाय
  • किसान
  • स्कूल की लड़कियां
  • मंत्री और विधायक

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परंपरा दिखाती है कि विकास में समाज के हर वर्ग की भागीदारी जरूरी है।

इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 4S पर जोर
दिल्ली के विकास के लिए सरकार ने 4S फॉर्मूला अपनाया है:

  • Scope (दायरा बढ़ाना)
  • Scale (बड़े स्तर पर काम करना)
  • Speed (तेजी से काम करना)
  • Skill (कौशल विकास)

इन चारों बातों पर ध्यान देकर शहर का तेजी से विकास किया जाएगा।

बजट से पहले पूजा
बजट पेश करने से पहले मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा की पूजा की। उन्होंने कहा कि यह बजट “विकसित दिल्ली” के सपने को आगे बढ़ाने वाला है।

 

इसमें खास ध्यान दिया जाएगा:

  • महिला सशक्तिकरण
  • बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं
  • अच्छी शिक्षा
  • रोजगार के नए अवसर
  • आसान और बेहतर जीवन सुविधाएं

सुरक्षा से जुड़ी बड़ी खबर
आज बजट पेश होने से पहले दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह धमकी ईमेल के जरिए दी गई थी। साथ ही विधानसभा, स्पीकर, विधानसभा मेट्रो स्टेशन को भी निशाना बनाने की बात कही गई। इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें