Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब को पहली बार मिली हॉकी एशियन चैंपियनशिप की मेजबानी, CM भगवंत मान ने किया ऐलान

March 24, 2026

पंजाब को पहली बार मिली हॉकी एशियन चैंपियनशिप की मेजबानी, CM भगवंत मान ने किया ऐलान

चंडीगढ़: पंजाब में पहली बार अंतरराष्ट्रीय हॉकी मुकाबलों की मेजबानी होने जा रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुरुषों के एशियन चैंपियनशिप हॉकी टूर्नामेंट के मुकाबले पंजाब में ही आयोजित किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि इस प्रतियोगिता में एशियन खेलों की टॉप छह टीमें भाग लेंगी और पूरी उम्मीद है कि भारत की टीम भी इसमें शामिल होगी। पहली बार मैच 26 और 27 अक्टूबर को खेले जाएंगे। सभी मुकाबले जालंधर और मोहाली में आयोजित होंगे।

उन्होंने यह भी याद दिलाया कि इससे पहले 1997 में पाकिस्तान के साथ जालंधर में एक टेस्ट मैच खेला गया था। हॉकी टीम ने पंजाब को यह सुझाव भी दिया है कि हर साल एक 4 नेशन टूर्नामेंट का आयोजन किया जा सकता है।

बैडमिंटन में 44 साल बाद मेजबानी

पंजाब को बैडमिंटन अंडर-13 राष्ट्रीय मुकाबलों की मेजबानी 44 साल बाद मिली है। यह मुकाबले भी जालंधर में आयोजित होंगे।

ये भी पढ़ें:

खिलाड़ियों के लिए सुविधाएं

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यह भी घोषणा की कि खिलाड़ियों की डाइट अलाउंस ₹480 कर दी गई है। इसके अलावा खिलाड़ियों के लिए विशेष शेफ की व्यवस्था की जाएगी, ताकि वे प्रैक्टिस और खेल में पूरी तरह से ध्यान केंद्रित कर सकें। पंजाब में हॉकी और बैडमिंटन जैसे खेलों की बढ़ती लोकप्रियता और अंतरराष्ट्रीय आयोजन राज्य को खेलों के मानचित्र पर नई पहचान दिलाएंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें