Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jammu Kashmir: एनसीबी हिरासत में बीएसएफ जवान की मौत, परिजनों ने लगाए ये आरोप

March 24, 2026

Jammu Kashmir: एनसीबी हिरासत में बीएसएफ जवान की मौत, परिजनों ने लगाए ये आरोप

जम्मू कश्मीर डेस्कः जम्मू में एनसीबी हिरासत में बीएसएफ जवान जसविंदर सिंह की मौत दो कार्डियक इवेंट्स के कारण हुई। परिवार ने हिरासत में बर्बर पिटाई का आरोप लगाया है। वहीं, नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो (Narcotics Control Bureau) ने कहा है कि उसकी हिरासत में मरे बीएसएफ जवान जसविंदर सिंह की मौत दो कार्डियक इवेंट्स के कारण हुई। वहीं, परिवार ने आरोप लगाया है कि उन्हें हिरासत में बुरी तरह पीटा गया था।

ये भी पढ़ें :-

एनसीबी के अनुसार, जसविंदर सिंह को 3 मार्च को जम्मू से एक ड्रग्स से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। वह आरएसपुरा, जम्मू के निवासी थे। इससे पहले उनके भाई पुपिंदर सिंह को इसी मामले में गिरफ्तार किया गया था, जो पहले से ही छह एनडीपीएस मामलों में संलिप्त बताए जाते हैं।

एनसीबी ने बताया कि 12 मार्च को जसविंदर सिंह को ट्रामाडोल और वाणिज्यिक मात्रा में हेरोइन की तस्करी से जुड़े एक अन्य मामले में गिरफ्तार किया गया था, और उनकी हिरासत लगातार बढ़ाई जाती रही। 19 मार्च को आगे की जांच के लिए उन्हें अमृतसर ले जाया गया, जहां उन्हें सीने में दर्द हुआ। इसके बाद उन्हें तुरंत पल्स हॉस्पिटल, अमृतसर में भर्ती कराया गया।

अस्पताल में जसविंदर सिंह को दो बार कार्डियक इवेंट्स आए और 20 मार्च की सुबह उनका निधन हो गया। एनसीबी ने कहा कि एनएचआरसी और सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए न्यायिक और कार्यकारी मजिस्ट्रेट की निगरानी में इनक्वेस्ट और पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया जारी है।

वहीं, जसविंदर सिंह के परिवार ने आरोप लगाया है कि उन्हें हिरासत में बुरी तरह पीटा गया था। परिवार ने जम्मू में न्याय की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया, जबकि उनकी पत्नी ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें