
अमृतसर : सांसद गुरजीत सिंह औजला ने संसद में बजट पर बोलते कहा कि जादुई आंकड़ों का बजट करार दिया है। सरकार पिछले कई वर्षों से आंकड़ों की बाजीगरी के जरिए देश की जनता को भ्रमित कर रही है, जबकि जमीनी स्तर पर न तो विकास दिख रहा है और न ही आम जनता को कोई राहत मिल रही है। औजला ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रशांति खुद को ‘विश्व गुरु ’ कहते है, लेकिन आज हालात ऐसे हैं कि देश की नीतियां बाहरी दबावों के अधीन नजर आती हैं। अंतर्राष्ट्रीय समझौतों में भारत के हितों से समझौता किया जा रहा है, जिसका सीधा असर देश की अर्थव्यवस्था और किसानों पर पड़ रहा है।
औजला ने आरोप लगाया कि देश की खाद्य सुरक्षा और सीमा सुरक्षा में अहम भूमिका निभाने वाले पंजाब को बजट में नजरअंदाज किया गया है। बॉर्डर एरिया के विकास और कृषि डायवर्सिफिकेशन के लिए कोई प्रावधान नहीं। 30,000 करोड़ की कैश क्रैडिट लिमिट का कोई स्पष्ट हिसाब नहीं। औजला ने कहा कि मेक इन इंडिया जैसे नारे सिर्फ दिखावे तक सीमित रह गए हैं। औजला ने कहा कि देश पर कर्ज लगातार बढ़ता जा रहा है और महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। उन्होंने नैशनल हाईवे अथॉरिटी के अधूरे प्रोजेक्ट्स, रुके हुए इंफ्रास्ट्रक्चर और बढ़ते भ्रष्टाचार पर भी सवाल उठाए। साथ ही अमृतसर में लंबित शैक्षणिक संस्थानों और प्रसारण परियोजनाओं को जल्द पूरा करने की मांग की।
मेष: दिन शुभ रहेगा...