अमृतसर: पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमटेड (पीएसपीसीएल) की दर्जनों टीमें सिटी सर्कल और सब-अर्बन सर्कल में बिजली बिल जमा करवाने में डिफाल्टर हो चुके उपभोक्ताओं से रिकवरी करने में दिन रात काम कर रहीं हैं। पहले जूनियर इंजीनियर या एसडीओ स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में टीम यह कम करती थीं, लेकिन आजकल चल रहे रिकवरी अभियान में एक्सिएन स्तर या कुछ बड़े मामलों में डिप्टी चीफ इंजीनियर तक भी टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।
इसका नतीजा है कि डेढ़ महीने के ज्यादा समय में विभाग ने अमृतसर के सिटी सर्कल और देहात के सब-अर्बन क्षेत्र में 74 करोड़ रुपए से ज्यादा की रिकवरी करने में सफलता हासिल कर ली है। सिटी सर्कल और सब-अर्बन सर्कल के डिप्टी चीफ इंजीनियरों के निर्देशों पर 1 फरवरी से रिकवरी अभियान शुरू हुआ। लेकिन बार्डर जोन के चीफ इंजीनियर अरविंदरजीत सिंह बोपाराय ने ज्वाइनिंग के तुरंत बाद ही पूरी जोन के डिप्टी चीफ इंजीनियरों को रिकवरी अभियान में तेजी लाने की हिदायतें दी।
इसके बाद सिटी सर्कल में 4 डिवीजनें और सब-अर्बन सर्कल में 5 डिवीजनों के तहत तीन दर्जन से ज्यादा टीमें रिकवरी अभियान में बड़े स्तर पर काम कर रहीं हैं। सिटी सर्कल के डिप्टी चीफ इंजीनियर गुरशरण सिंह खैहरा ने बताया कि इलाके की 4 डिवीजनों में अभी तक 32 करोड़ से ज्यादा की रिकवरी की जा चुकी है। प्राइवेट डिफाल्टर उपभोक्ताओं ने 31 करोड़ 96 लाख 90 हजार रुपए, सरकारी डिफाल्टर विभागों की ओर से 1 करोड़ 91 लाख 51 हजार रुपए जमा करवाए गए हैं।
इसके अलावा कोर्ट केसों के उपभोक्ताओं की तरफ से 47 लाख 71 हजार रुपए, बिजली का कनैक्शन काटे जाने वाले उपभोक्ताओं की तरफ से 13 लाख 50 हजार रुपए जमा करवाए गए हैं। सब-अर्बन सर्कल के डिप्टी चीफ इंजीनियर बलकार सिंह ने बताया कि 1 फरवरी से शुरू हुए रिकवरी अभियान में डिफाल्टर उपभोक्ताओं को पार्ट पेमैंट करने का मौका दिया जा रहा है, ताकि 31 मार्च तक ज्यादा से ज्यादा रिकवरी की जा सके। उनके तहत आने वाले क्षेत्र अमृतसर की ईस्ट, वेस्ट, सब-अर्बन, अजनाला और जंडियाला गुरु में रिकवरी अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभी तक विभाग की टीमें करीब 40 करोड़ रुपए की रिकवरी कर चुकी हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...