Weather update 25 March 2026: दिल्ली-NCR में मौसम एक बार फिर करवट लेने की तैयारी में है। मार्च के अंतिम सप्ताह में जहां हल्की ठंडक अब भी सुबह-शाम महसूस की जा रही है, वहीं आने वाले दिनों में बादल, बारिश और तेज़ हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 25 मार्च को आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। आर्द्रता का स्तर भी 30 से 70 प्रतिशत के बीच बना रहेगा, जिससे मौसम सुहावना बना रहेगा।
हालांकि, 26 मार्च को मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दिन गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इसके अलावा, 29 मार्च को भी इसी तरह के मौसम की स्थिति बनने के संकेत हैं।
ये भी पढ़ें- आज का राशिफल: नवरात्रि के सातवें दिन कैसा रहेगा 12 राशियों का दिन, किसे मिलने वाली हैं खुशियां?
पहाड़ों में गरज-चमक के साथ बारिश
पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के साथ राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी 26 मार्च तक हल्की बारिश, गरज-चमक और 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान मौसम विभाग की ओर से लगाया गया है। हिमाचल प्रदेश के चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है, जहां बिजली कड़कने और तेज हवाओं की आशंका है।
मध्य और पूर्वी भारत में भारी बारिश
पूर्वी और मध्य भारत के राज्यों जैसे पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में भी गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय राज्यों में 24 मार्च को कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि 26 मार्च तक क्षेत्र में अस्थिर मौसम बना रह सकता है।
ये भी पढ़ें- हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी 25 मार्च 2026
मेष: दिन शुभ रहेगा...