Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

दर्दनाक हादसा: बस पलटने से 2 लोगों की मौत, 23 घायल

March 25, 2026

दर्दनाक हादसा: बस पलटने से 2 लोगों की मौत, 23 घायल

नेशनल डेस्क: दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में दो लोगों की जान चली गई और 23 घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बस में 25 के आसपास लोग सवार थे।

जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा करोल बाग के हनुमान मंदिर चौक के पास हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंची, जिसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।

 

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को दिल्ली के करोल बाग इलाके के पास एक स्लीपर बस पलट गई, जिसमें दो यात्रियों की मौत हो गई और 23 अन्य घायल हो गए। दुर्घटना के संबंध में सुबह 1.10 बजे एक कॉल मिली, जिसके बाद दमकल के दो वाहनों को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया और बचाव अभियान तत्काल शुरू कर दिया गया। घायलों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती किया गया। बस जयपुर से दिल्ली पहुंची थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें