Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी प्रतिनिधिमंडल ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से दो राष्ट्र योजना लागू करने की अपील की

March 25, 2026

चीनी प्रतिनिधिमंडल ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से दो राष्ट्र योजना लागू करने की अपील की

इंटरनेशनल डेस्क : संयुक्त राष्ट्र संघ स्थित चीनी स्थाई प्रतिनिधि फुत्सोंग ने 24 मार्च को सुरक्षा परिषद की फिलीस्तीन-इजरायल मुद्दे पर खुली बैठक के दौरान कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय फिलिस्तीन सवाल को फिर से नजरअंदाज करने को स्वीकार नहीं कर सकता ।अंतरराष्ट्रीय समुदाय को अपरिवर्तनीय कदम उठाकर दो राष्ट्र योजना लागू करना और फिलिस्तीन का शीघ्र ही स्वतंत्र देश स्थापित करने का समर्थन करना चाहिए ।संयुक्त राष्ट्र की इस प्रक्रिया में मुख्य भूमिका निभाने की जिम्मेदारी है ।

फुत्सोंग ने कहा कि वर्तमान में मध्यपूर्व का युद्ध फैल रहा है और तनाव तेजी से बढ़ रहा है ।इसके साथ फिलिस्तीन मसला भी जल्दी से बिगड़ रहा है ।गंभीर स्थिति के सामने अंतरराष्ट्रीय समुदाय को राजनीतिक इच्छा दिखाकर मजबूत कदम उठाते हुए फिलिस्तीन सवाल के यथाशीघ्र ही संपूर्ण ,न्यायपूर्ण और स्थाई समाधान को बढ़ाना चाहिए।

फुत्सोंग ने कहा कि गाजा युद्ध समझौता संपन्न होने के बावजूद इजरायल लगातार हमले करता है ,जिससे अब तक गाजा के 600 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है ।फिलहाल इजरायल ने मानवीय राहत सामग्री के प्रवेश के नियंत्रण को मजबूत किया ,जिससे गाजा का मानवीय संकट बिगड़ रहा है ।

फुत्सोंग ने बल देते हुए कहा कि फिलिस्तीन मुद्दे के समाधान के लिए सिर्फ एक ही सर्वमान्य योजना है यानी दो राष्ट्र योजना।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें