नई दिल्ली: केंद्र सरकार के पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय ने साफ किया है कि देश में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराकर ज्यादा खरीदारी (पैनिक बाइंग) न करें।
मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने बताया कि देश की रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं। भारत के पास हर साल लगभग 26 करोड़ टन कच्चा तेल रिफाइन करने की क्षमता है, जिससे पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त सप्लाई बनी हुई है। हाल के दिनों में कुछ जगहों पर पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइनें देखी गईं, जो सिर्फ अफवाहों की वजह से हुई पैनिक बाइंग का नतीजा है। सरकार ने यह भी कहा कि फिलहाल घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) और CNG की सप्लाई को प्राथमिकता दी जा रही है और उपभोक्ताओं को 100% सप्लाई दी जा रही है।
यह भी पढ़ें-
13 साल के दर्द से मिली मुक्ति: हरीश राणा को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, ग्रीन पार्क में हुआ अंतिम संस्कार
IMD Update: NCR में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इस तारीख को तेज बारिश और तूफान की संभावना
ममता बनर्जी ने वोटर लिस्ट से नाम हटने पर जताई चिंता, चुनाव की निष्पक्षता पर उठाए सवाल
सरकार पूरे देश में गैस पाइपलाइन नेटवर्क को तेजी से बढ़ा रही है। इसके लिए एक नया आसान और समयबद्ध (time-bound) फ्रेमवर्क बनाया गया है, जिससे पाइपलाइन बिछाने और मंजूरी लेने की प्रक्रिया तेज होगी। दिल्ली में पाइपलाइन बिछाने के लिए रोड रेस्टोरेशन चार्ज भी हटा दिया गया है और 24 घंटे काम चल रहा है। इन प्रयासों का असर यह हुआ है कि 2.2 लाख लोग LPG से PNG पर शिफ्ट हो चुके हैं। 2.5 लाख नए आवेदन आए हैं।
#WATCH | Delhi: Sujata Sharma, Joint Secretary (Marketing & Oil Refinery), Ministry of Petroleum & Natural Gas, says, “In the last 25 days, 2.5 lakh new connections (PNG) have been given. Additionally, approximately 2.20 lakh consumers have shifted from LPG to PNG. Additionally,… pic.twitter.com/o3pDx5KbMs
— ANI (@ANI) March 25, 2026
सरकार ने यह भी साफ किया कि LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। 26 राज्यों में 22,000 टन LPG आवंटित की गई है। एक दिन में 30,000 छोटे (5 किलो) सिलेंडर बांटे गए। प्रवासी मजदूरों को प्राथमिकता के आधार पर 5 किलो का सिलेंडर दिया जा रहा है।
सरकार ने जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग रोकने के लिए सख्त कदम उठाए हैं, 2700 छापे मारे गए और 2000 सिलेंडर जब्त किए गए।
सोशल मीडिया पर चल रही खबरों को गलत बताते हुए मंत्रालय ने कहा कि LPG रिफिल बुकिंग के नियमों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मौजूदा नियम इस प्रकार हैं, शहरी क्षेत्र 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्र 45 दिन।
वेस्ट एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण वैश्विक तेल सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ी है, खासकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ के रास्ते में रुकावट की वजह से। लेकिन सरकार ने भरोसा दिलाया है कि भारत में इसका कोई तत्काल असर नहीं पड़ा है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...