जम्मू-कश्मीर डेस्कः सांबा जिले में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) के पास सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को हिरासत में ले लिया।
ये भी पढ़ें :-
अधिकारियों के अनुसार, BSF के सतर्क जवानों ने रामगढ़ सेक्टर में बॉर्डर आउट पोस्ट (BOP) भल्लर के सामने एक बुज़ुर्ग पाकिस्तानी व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधि देखी। जब वह भारतीय सीमा में प्रवेश कर गया, तो जवानों ने उसे चेतावनी दी। ललकारे जाने पर उसने आत्मसमर्पण कर दिया।
प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया कि वह अनजाने में सीमा पार कर आया था। अधिकारियों ने कहा कि आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे जल्द ही वापस भेज दिया जाएगा।
ये भी देखें :-
मेष: दिन शुभ रहेगा...