Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

घरेलू क्रिकेट में किया शानदार प्रदर्शन फिर भी IPL से हैं दूर! इन 4 प्लेयर्स को अब तक नहीं मिला मौका

March 26, 2026

घरेलू क्रिकेट में किया शानदार प्रदर्शन फिर भी IPL से हैं दूर! इन 4 प्लेयर्स को अब तक नहीं मिला मौका

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय घरेलू क्रिकेट में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने लगातार शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में उन्हें अब तक मौका नहीं मिला। दरअसल IPL को युवा खिलाड़ियों के लिए बड़ा मंच माना जाता है, लेकिन हर खिलाड़ी का सफर यहां आसान नहीं होता।

धर्मेंद्रसिंह जडेजा – विकेटों का अंबार, IPL से दूरी
सौराष्ट्र के अनुभवी स्पिनर धर्मेंद्रसिंह जडेजा ने फर्स्ट क्लास में 423 और लिस्ट-ए में 121 विकेट लिए हैं। कुल मिलाकर उनके नाम 500 से ज्यादा विकेट हैं। टी20 में उनकी इकॉनमी लगभग 7 रही है, फिर भी उन्हें IPL में खेलने का मौका नहीं मिला।

अभिमन्यु ईश्वरन – रन मशीन, IPL से दूर
फर्स्ट क्लास में 8000 से अधिक और लिस्ट-ए में 4000 से ज्यादा रन बनाने वाले अभिमन्यु ईश्वरन घरेलू क्रिकेट के भरोसेमंद बल्लेबाज हैं। बता दें कि टी20 में भी उनका औसत और स्ट्राइक रेट शानदार है, लेकिन अब तक IPL में डेब्यू नहीं कर पाए।

ये भी पढ़ें :

प्रियांक पंचाल – 14 हजार रन, इंतजार जारी
गुजरात के बल्लेबाज प्रियांक पंचाल ने घरेलू क्रिकेट में 14 हजार से अधिक रन बनाए और 37 शतक लगाए। इतने शानदार आंकड़ों के बावजूद उन्हें IPL या टीम इंडिया में अभी तक मौका नहीं मिला।

चामा मिलिंद – टीम का हिस्सा, लेकिन खेलने से वंचित
तेज गेंदबाज चामा मिलिंद कई IPL टीमों का हिस्सा रह चुके हैं, लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। बाएं हाथ के इस खिलाड़ी के नाम टी20 में 100 से ज्यादा विकेट हैं और 2 बार 5 विकेट हॉल भी लिया।

ये भी देखें :

IPL से दूर रहने का कारण
IPL में चयन केवल आंकड़ों पर आधारित नहीं होता हैं। दरअसल टीम कॉम्बिनेशन, युवा खिलाड़ियों में निवेश और ब्रांड वैल्यू जैसे फैक्टर भी अहम भूमिका निभाते हैं। इसी वजह से कई बार लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी भी इस मंच से दूर रह जाते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें