Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

मंडी-कुल्लू नैशनल हाईवे पर पंडोह डैम के पास बस-कार में टक्कर, 2 की मौत

March 26, 2026

मंडी-कुल्लू नैशनल हाईवे पर पंडोह डैम के पास बस-कार में टक्कर, 2 की मौत

मंडी : मंडी-कुल्लू नैशनल हाईवे पर पंडोह डैम के समीप गुरुवार को एक सड़क हादसा पेश आया,जिसमें एक बस और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दो लोगो जिसमें एक युवक ओर युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस (एचपी 65 बी पी 544) मंडी से कुल्लू की ओर जा रही थी, जबकि कार (एचपी 28 बी 2541) कुल्लू से मंडी की तरफ आ रही थी।

पंडोह डैम के पास दोनों वाहनों के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में शशांक शर्मा (23) पुत्र विनोद कुमार, निवासी गांव मजवान, डाकघर कलखर, बलद्वाड़ा, गायत्री देवी (22) पुत्री राकेश कुमार निवासी गांव रिहाली टांडा डाकघर भाम्बला जिला मंडी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में कश्मीर सिंह (21) पुत्र नूर चंद निवासी गाँव गद्दालस रंधाड़ा तहसील बल्ह, जिला मंडी और दीक्षा चौहान (21) पुत्री राजेश कुमार निवासी गांव हटली, पत्याला बंगाना जिला ऊना घायल हो गए हैं।

हादसे की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें