Jewar Airport Inauguration : प्रधानमंत्री Narendra Modi आज उत्तर प्रदेश के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गौतम बुद्ध नगर जिले के जेवर में बने Noida International Airport की टर्मिनल बिल्डिंग का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन किया। यह एयरपोर्ट अब उत्तर प्रदेश का पाँचवां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बन गया है। इससे नोएडा और ग्रेटर नोएडा के साथ-साथ दिल्ली, गाजियाबाद और फरीदाबाद के लोगों को भी काफी सुविधा मिलेगी।
The inauguration of Phase-I of Noida International Airport marks a major step in Uttar Pradesh’s growth story and India’s aviation future. https://t.co/8OLduHTZU8
— Narendra Modi (@narendramodi) March 28, 2026
PM मोदी बोले- ये नौजवानों के भविष्य को उड़ान देगा
एयरपोर्ट के उद्घाटन के अवसर पर पीएम मोदी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान संबोधित करते हुए कहा कि ‘युवाओं को पता है कि यह जो काम हो रहा है, यह नौजवानों के भविष्य को नई उड़ान देने वाला काम है। आज हम विकसित यूपी, विकसित भारत अभियान का एक नया अध्याय शुरू कर रहे हैं।’
#WATCH | Greater Noida: Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath says, “Prime Minister, over the last 11–12 years, you have taken significant steps to move ‘New India’ toward the goal of a ‘Developed India’ across every sector. The Noida International Airport is a vital part… pic.twitter.com/n9a4OOoqug
— ANI (@ANI) March 28, 2026
सीएम योगी ने कहा: दुनिया में संकट, लेकिन भारत सुरक्षित
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने जेवर एयरपोर्ट पर आयोजित जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत “वंदे मातरम्” और “हर-हर महादेव” के नारों के साथ की। सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी आज दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद राज्यपाल Anandiben Patel और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री Kinjarapu Ram Mohan Naidu सहित सभी अतिथियों का स्वागत किया।
उन्होंने आगे कहा कि आज पूरी दुनिया में कई तरह की समस्याएं हैं, जैसे तेल का संकट और कई देशों में अस्थिरता। पड़ोसी देश भी परेशान हैं, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत में स्थिति बेहतर है और देश लगातार आगे बढ़ रहा है।
#WATCH | Greater Noida, UP: PM Modi inaugurates Phase 1 of the Noida International Airport in Jewar today. pic.twitter.com/LLig1JPcUy
— ANI (@ANI) March 28, 2026
उत्तर प्रदेश बन रहा है “उड्डयन प्रदेश”
केंद्रीय मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश तेजी से विकास कर रहा है। अब राज्य “उड्डयन प्रदेश” (एविएशन हब) और “उत्तम प्रदेश” बनता जा रहा है। उन्होंने बताया कि नए एयरपोर्ट के बनने से राज्य में हवाई यात्रा और व्यापार दोनों को बढ़ावा मिलेगा।
जेवर में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि पहले जेवर और आसपास के लोग रोजगार के लिए दिल्ली जाते थे, लेकिन अब स्थिति बदल रही है। अब देश-विदेश से लोग जेवर में काम करने आएंगे, जिससे स्थानीय लोगों के लिए भी रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
पीएम मोदी ने किया एयरपोर्ट का निरीक्षण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयरपोर्ट की सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ कई प्रमुख नेता मौजूद रहे, जिनमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, केंद्रीय मंत्री राममोहन नायडू, उपमुख्यमंत्री Keshav Prasad Maurya और Brajesh Pathak शामिल थे। सभी नेताओं ने एयरपोर्ट के विकास कार्यों को देखा और इसकी सराहना की।
#WATCH | Greater Noida, UP: PM Modi arrives at Noida International Airport in Jewar today ahead of the inauguration of Phase 1. UP CM Yogi Adityanath is also present with him.
(Source: DD) pic.twitter.com/YSmOkhUnQE
— ANI (@ANI) March 28, 2026
कब शुरू होगी बुकिंग
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली कमर्शियल फ्लाइट शुरू होने से लगभग 4-6 हफ्ते पहले बुकिंग शुरू होने की उम्मीद है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...