Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमृतसर में डीएम गगनदीप रंधावा के घर की बिजली काटी, CCTV में दिखे संदिग्ध, दहशत में परिवार

March 28, 2026

अमृतसर में डीएम गगनदीप रंधावा के घर की बिजली काटी, CCTV में दिखे संदिग्ध, दहशत में परिवार

पंजाब डेस्कः अमृतसर में डीएम गगनदीप सिंह रंधावा के परिवार से जुड़ा एक मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बीती रात उनके घर की बिजली सप्लाई संदिग्ध परिस्थितियों में बाधित कर दी गई, जिससे कई सवाल खड़े हो गए हैं। इस घटना के बाद परिवार में भय का माहौल है।

ये भी पढ़ें :-

परिजनों के अनुसार, घटना के समय पुलिस उनके घर पर बयान दर्ज करने पहुंची हुई थी। इसी दौरान घर की बिजली चली गई, जिसे पहले सामान्य पावर कट समझा गया। लेकिन जब आसपास के घरों में बिजली बहाल हो गई और उनके घर की सप्लाई बंद रही, तो उन्हें संदेह हुआ। इसके बाद उन्होंने इलेक्ट्रीशियन को बुलाया, जिसने जांच में पाया कि मीटर से घर की बिजली की तारें काटी गई थीं। परिवार ने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। परिवार का दावा है कि फुटेज में 2 संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे रहे हैं, जो घटना के बाद वहां से जाते नजर आए।

परिवार के एक सदस्य ने इसे सामान्य तकनीकी खराबी मानने से इनकार करते हुए कहा कि यह उन्हें डराने की साजिश हो सकती है। उन्होंने मुख्यमंत्री से डीएम गगनदीप सिंह रंधावा की मौत के मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है और मामले की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें:-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें