Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग ने विश्व डेटा संगठन की स्थापना पर बधाई संदेश भेजा

March 30, 2026

शी चिनफिंग ने विश्व डेटा संगठन की स्थापना पर बधाई संदेश भेजा

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने सोमवार को विश्व डेटा संगठन की स्थापना पर बधाई संदेश भेजा। उन्होंने कहा कि आज का विश्व तेजी से बुद्धिमान युग की ओर अग्रसर है, जहां डेटा की मूलभूत संसाधन भूमिका और नवाचार इंजन के रूप में महत्व दिन-प्रतिदिन स्पष्ट हो रहा है।

राष्ट्रपति शी ने कहा कि विश्व डेटा संगठन, जिसका उद्देश्य ‘डेटा विभाजन को पाटना, डेटा के मूल्य को उजागर करना और डिजिटल अर्थव्यवस्था को समृद्ध बनाना’ है, अंतर्राष्ट्रीय डेटा सहयोग को गहरा करने और वैश्विक डेटा शासन को बेहतर बनाने के लिए एक लाभकारी मंच प्रदान करता है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि चीन परामर्श, सहभागिता और साझा लाभ की अवधारणा को अपनाते हुए विश्व डेटा संगठन की भूमिका का समर्थन करेगा। चीन सभी पक्षों के साथ मिलकर डेटा शासन नियमों पर सहमति बनाने, डिजिटल एवं बुद्धिमान प्रौद्योगिकी नवाचार को बढ़ावा देने, डेटा के सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित प्रवाह तथा कुशल उपयोग को बढ़ावा देने और वैश्विक डिजिटल अर्थव्यवस्था के स्वस्थ विकास की सेवा करने के लिए तत्पर है, ताकि डेटा का लाभ सभी देशों की जनता को बेहतर ढंग से मिल सके।

बता दें कि विश्व डेटा संगठन का स्थापना सम्मेलन उसी दिन चीन की राजधानी पेइचिंग में ‘डेटा सहयोग मंच का सह-निर्माण, डिजिटल विकास के अवसरों को साझा करना’ विषय के साथ आयोजित किया गया। इस संगठन के सदस्यों में वैश्विक डेटा क्षेत्र से जुड़े उद्यम, विश्वविद्यालय, थिंक टैंक, अंतर्राष्ट्रीय संगठन और वित्तीय संस्थान शामिल हैं। 

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें