Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

देशभर में आज कितनी है LPG सिलेंडर की कीमत? जानें CNG और PNG के रेट

March 31, 2026

देशभर में आज कितनी है LPG सिलेंडर की कीमत? जानें CNG और PNG के रेट

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का असर भारत की ऊर्जा आपूर्ति पर भी पड़ रहा है। इस बीच, घरेलू LPG सिलेंडर, CNG और PNG की कीमतों में लगातार बदलाव यूजर्स के लिए चिंता का विषय बन गए हैं। भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए विदेशों पर काफी हद तक निर्भर है, जिसमें क्रूड ऑयल का 40% और LPG का 90% सऊदी अरब और कतर जैसे देशों से आयात किया जाता है।

14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत

31 मार्च 2026 को घरेलू 14.2 किलो वाले LPG सिलेंडर की कीमत शहरों के अनुसार इस प्रकार है:

दिल्ली: 913 रुपये

कोलकाता: 939 रुपये

मुंबई: 912.50 रुपये

चेन्नई: 928.50 रुपये

बेंगलुरु: 915.50 रुपये

हैदराबाद: 965 रुपये

19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत

कमर्शियल सिलेंडरों की कीमतें शहरवार-

दिल्ली: 1,884.50 रुपये

कोलकाता: 1,988.50 रुपये

मुंबई: 1,836.50 रुपये

चेन्नई: 2,043.50 रुपये

बेंगलुरु: 1,958 रुपये

हैदराबाद: 2,105.50 रुपये

CNG की कीमतें

आज 31 मार्च को CNG की कीमतें (प्रति किलो) प्रमुख शहरों में-

दिल्ली: 77.09 रुपये

कोलकाता: 93.50 रुपये

मुंबई: 80.50 रुपये

चेन्नई: 91.50 रुपये

बेंगलुरु: 88.95 रुपये

हैदराबाद: 97 रुपये

PNG की दरें

देश के प्रमुख शहरों में PNG (प्राकृतिक गैस) की कीमत (प्रति SCM)-

दिल्ली: 47.89 रुपये

कोलकाता: 50 रुपये

मुंबई: 50 रुपये

चेन्नई: 50 रुपये

बेंगलुरु: 52 रुपये

हैदराबाद: 51 रुपये

सरकार की तैयारी और उपाय

केंद्र सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में केरोसिन के तदर्थ (एड-हॉक) आवंटन की अनुमति दी है। इसका उद्देश्य घरेलू उपयोग के लिए खाना पकाने और रोशनी की जरूरतों को पूरा करना है। इस योजना के तहत सीमित स्टॉक के बावजूद उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है।

ये भी पढ़ें…

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने 29 मार्च को अधिसूचना जारी की है, जिसमें ‘पेट्रोलियम अधिनियम, 1934’ और ‘पेट्रोलियम नियम, 2002’ के तहत अस्थायी छूट दी गई है। इससे निर्दिष्ट राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में PDS केरोसिन की आपूर्ति आसान होगी, साथ ही भंडारण, सुरक्षा और लाइसेंसिंग से जुड़े नियम भी लागू रहेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें