Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

छांगयिंग-8 बड़े परिवहन ड्रोन की पहली उड़ान पूरी

March 31, 2026

छांगयिंग-8 बड़े परिवहन ड्रोन की पहली उड़ान पूरी

चीन के पहले सात टन स्तरीय बड़े परिवहन ड्रोन छांगयिंग-8 (NORINCO LUCA) ने 31 मार्च को हनान प्रांत के चंगचो शहर में अपनी पहली उड़ान पूरी की। बताया जाता है कि छांगयिंग-8 बड़े परिवहन ड्रोन का अनुसंधान चाइना नॉर्थ इंडस्ट्रीज ग्रुप ने खुद किया। परिवहन ड्रोन की लंबाई 17 मीटर है और पंखों का फैलाव 25 मीटर है।

18 घन मीटर के सुपर बड़े कार्गो होल्ड में कई तरह के मानक वायु कंटेनर और पेशेवर कोल्ड चेन स्टोरेज कंटेनर रखे जा सकते हैं। 15 मिनट में सभी की लोडिंग और अनलोडिंग पूरी हो सकती है, जिससे रसद कारोबार की क्षमता काफी हद तक उन्नत होगी।

छांगयिंग-8 का टेकऑफ़ वज़न 7 टन तक पहुंचा और भार क्षमता 3.5 टन है। इसकी अधिकतम यात्रा सीमा 3,000 किलोमीटर से अधिक है। अलग अलग स्थितियों का अनुकूलन करने के लिए छांगयिंग-8 पठार पर और कम से कम 200 मीटर की छोटी दूरी पर टेकऑफ़ और लैंडिंग कर सकता है। भविष्य में छांगयिंग-8 का प्रयोग ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स, पठार व द्वीपीय क्षेत्रों में जीवन तथा बुनियादी संस्थापनों से जुड़ी सामग्री की आपूर्ति, आपातकालीन बचाव और बाढ़ नियंत्रण व आपदा राहत आदि में किया जाएगा। 

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें