नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार में आज,1 अप्रैल को जबरदस्त तेजी देखने को मिली, जिससे निवेशकों के चेहरे खिल उठे। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बाजार ने पिछले सत्र की भारी गिरावट की भरपाई करते हुए शानदार वापसी की।
सुबह के कारोबार में BSE Sensex 1800 अंकों से ज्यादा उछलकर 73,700 के पार पहुंच गया, जबकि Nifty 50 भी 22,900 के स्तर के करीब कारोबार करता दिखा।
शुरुआत से ही दिखी मजबूती
बाजार ने दिन की शुरुआत ही जोरदार बढ़त के साथ की।
सेंसेक्स करीब 1815 अंकों की तेजी के साथ 73,762 के स्तर पर खुला।
निफ्टी 50 ने भी 567 अंकों की उछाल के साथ 22,899 के स्तर पर ओपनिंग की।
सुबह 9:20 बजे तक सेंसेक्स 73,795 के आसपास ट्रेड कर रहा था, जबकि निफ्टी लगभग 568 अंक चढ़कर 22,899 के पास बना हुआ था।

इन शेयरों में दिखी सबसे ज्यादा तेजी
बीएसई के टॉप गेनर्स में कई बड़े नाम शामिल रहे:
Trent Ltd
Bajaj Finance
Adani Ports
InterGlobe Aviation
Larsen & Toubro
इन शेयरों में खरीदारी के चलते बाजार को मजबूत सपोर्ट मिला।
सोमवार की गिरावट के बाद जोरदार रिबाउंड
इससे पहले सोमवार (30 मार्च) को बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी।
सेंसेक्स 1635 अंकों की गिरावट के साथ 71,947 पर बंद हुआ था।
निफ्टी 488 अंक टूटकर 22,331 पर आ गया था।
उस दिन लगभग सभी सेक्टर्स में बिकवाली देखने को मिली थी और बीएसई के 30 में से 29 शेयर लाल निशान पर बंद हुए थे।
ये भी पढ़ें…
सेक्टोरल प्रदर्शन
सोमवार को निफ्टी के कई इंडेक्स जैसे ऑटो, बैंकिंग, आईटी, एफएमसीजी और मिडकैप शेयरों में कमजोरी रही थी, लेकिन बुधवार को बाजार ने तेज रिकवरी दिखाई, जिससे निवेशकों का भरोसा फिर मजबूत हुआ।
मेष: दिन शुभ रहेगा...