Premium Petrol-Diesel Price Hike: देश में प्रीमियम ईंधन की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हो गई है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOCL) ने 100 ऑक्टेन पेट्रोल (XP100) और प्रीमियम डीजल ‘एक्स्ट्रा ग्रीन’ के दाम बढ़ा दिए हैं। आपको बता दें कि अब दिल्ली में XP100 पेट्रोल 149 रुपये से बढ़कर 160 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जबकि प्रीमियम डीजल के दाम 91.49 रुपये से बढ़कर 92.99 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। यह बढ़ोतरी अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों और रुपये की विनिमय दर में उतार-चढ़ाव को ध्यान में रखते हुए की गई है।
तेल कंपनियों के इस फैसले से न केवल IOCL बल्कि भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) के रेट्स में भी बदलाव देखने को मिल रहा है, जो शहर-शहर थोड़ा अलग हो सकते हैं।
क्यों बढ़े दाम?
तेल कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और रुपये के बदलते रेट को देखते हुए यह फैसला लिया है। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और संघर्ष के कारण तेल की कीमतें बढ़ रही हैं, जिसका सीधा असर भारत पर पड़ता है।
ये भी पढ़ें:
कौन प्रभावित होगा?
महंगे प्रीमियम ईंधन का असर आम लोगों पर पड़ेगा। ट्रांसपोर्ट, लॉजिस्टिक्स और खेती से जुड़े लोग खासतौर पर इससे प्रभावित होंगे। प्रीमियम ईंधन सामान्य ईंधन की तुलना में बेहतर माइलेज और इंजन परफॉर्मेंस देता है, लेकिन अब इसकी कीमत बढ़ने से इसे इस्तेमाल करने में कुछ लोग कम कर सकते हैं।
XP100 पेट्रोल क्या है?
XP100 पेट्रोल 100 ऑक्टेन वाला प्रीमियम फ्यूल है। इसे हाई-परफॉर्मेंस कारों और स्पोर्ट्स बाइक के लिए बनाया गया है। यह सामान्य पेट्रोल से महंगा होता है लेकिन इंजन की सेहत और माइलेज के लिए बेहतर माना जाता है।
ये भी देखें :
क्या आगे और बढ़ सकते हैं दाम?
विशेषज्ञों का कहना है कि अगर मिडिल ईस्ट का तनाव बना रहता है और तेल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऊँची रहती हैं, तो आने वाले समय में प्रीमियम और सामान्य ईंधन के दाम में और बढ़ोतरी हो सकती है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...