Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jammu Kashmir: गांदरबल में सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़, दहशतगर्द ढेर

April 1, 2026

Jammu Kashmir: गांदरबल में सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़, दहशतगर्द ढेर

जम्मू कश्मीर डेस्कः कश्मीर के गांदरबल जिले के अरहामा गांव के घने जंगल क्षेत्र में मंगलवार शाम सुरक्षाबलों द्वारा आतंकियों के खिलाफ चलाए गए विशेष सर्च ऑपरेशन में बड़ी सफलता मिली है। रात भर रुक-रुक कर चली गोलीबारी के बाद बुधवार सुबह एक आतंकवादी को मार गिराया गया। मारे गए आतंकी की पहचान अभी नहीं हो सकी है, जबकि सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है।

ये भी पढ़ें :-

सेना अधिकारियों के अनुसार, विशेष खुफिया इनपुट के आधार पर मंगलवार शाम को इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान (CASO) शुरू किया गया था। इस संयुक्त टीम में जम्मू-कश्मीर पुलिस और भारतीय सेना की श्रीनगर स्थित चिनार कॉर्प्स शामिल थी, जिसे बाद में CRPF की अतिरिक्त टुकड़ियों का भी समर्थन मिला। तलाशी के दौरान संदिग्ध हलचल देखने के बाद जब चुनौती दी गई, तो छिपे आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। अंधेरा होने के कारण रात में ऑपरेशन को अस्थायी रूप से रोक दिया गया, लेकिन घेराबंदी नहीं हटाई गई। बुधवार सुबह पहली रोशनी के साथ कार्रवाई दोबारा तेज की गई।

चिनार कॉर्प्स ने X पर पोस्ट कर बताया कि 31 मार्च की रात्रि में रुक-रुक कर हुई फायरिंग के बीच घेराबंदी को रणनीतिक तरीके से दोबारा स्थापित किया गया, और संयमित जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी ढेर कर दिया गया। सेना ने इस अभियान को ‘ऑपरेशन अरहामा’ नाम दिया है।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, इलाके में दो से तीन आतंकियों के फंसे होने की आशंका थी। एक के मारे जाने के बाद भी तलाशी जारी है, क्योंकि माना जा रहा है कि 1-2 आतंकी अब भी इलाके में छिपे हो सकते हैं। मौके पर ड्रोन और अतिरिक्त बलों की मदद से निगरानी की जा रही है, ताकि भागने के सभी रास्ते बंद रहें।

ये भी देखें :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें