नेशनल डेस्क: असम में विधानसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी डिब्रूगढ़ में एक चाय बागान में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने चाय की पत्तियां भी तोड़ीं और कर्मियों के साथ सेल्फी भी ली। पीएम मोदी ने चाय को “असम की आत्मा” बताया।
पीएम मोदी ने एक्स ने तस्वीरें शेयर कर लिखा- चाय असम की आत्मा है! यहां की चाय पूरी दुनिया में पहुंच चुकी है। आज सुबह डिब्रूगढ़ में मैंने एक चाय बागान का दौरा किया और वहां काम करने वाली महिलाओं से बातचीत की। यह एक बहुत ही यादगार अनुभव था।
We are very proud of the efforts of each and every tea garden family. Their hardwork and perseverance have enhanced Assam’s pride.
Here are some more glimpses from a tea garden in Dibrugarh. pic.twitter.com/L7je3s8JnO
— Narendra Modi (@narendramodi) April 1, 2026
उन्होंने आगे लिखा- हमें हर चाय बागान परिवार के प्रयासों पर बहुत गर्व है। उनकी कड़ी मेहनत और लगन ने असम का गौरव बढ़ाया है। यहां डिब्रूगढ़ के एक चाय बागान की कुछ और झलकियां हैं।
Tea is the soul of Assam! The tea from here has made its way across the world.
This morning in Dibrugarh, I went to a tea garden and interacted with women working here. It was a very memorable experience. pic.twitter.com/2VZufAAZ0h
— Narendra Modi (@narendramodi) April 1, 2026
असम स्टेट पोर्टल के मुताबिक, असम हर साल लगभग 630–700 मिलियन किलोग्राम चाय का उत्पादन करता है, जो भारत के कुल उत्पादन का आधे से भी ज्यादा है।
बता दें असम में 9 अप्रैल को 126 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा और 4 मई को वोटों की गिनती होगी। इसी दिन तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में भी वोटों की गिनती होगी और और मतदान भी इसी समय के आसपास होंगे। साल 2016 से असम में भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए सत्ता में है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...