Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर में युवक ने किया सुसाइड: परिवार ने गर्लफ्रेंड पर लगाए गंभीर आरोप

April 1, 2026

जालंधर में युवक ने किया सुसाइड: परिवार ने गर्लफ्रेंड पर लगाए गंभीर आरोप

पंजाब डेस्क: जालंधर के संतोखपुरा इलाके में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। बता दें कि 22 वर्षीय युवक ने घर पर गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

फंदा लगाकर की आत्महत्या

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान करण के रूप में हुई है, जो एक निजी कंपनी में वाई-फाई इंस्टॉलेशन का काम करता था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना उस समय सामने आई जब परिवार के सदस्यों ने उसे घर में संदिग्ध अवस्था में पाया।

60 हजार रुपये लिए थे उधार

परिजनों का आरोप है कि करण पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था। उनका कहना है कि वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पैसों के लेनदेन को लेकर परेशान चल रहा था। परिवार के मुताबिक, करण ने उक्त लड़की से करीब 60 हजार रुपये उधार लिए थे, इनमें से 18 हजार रुपये पहले और 17 हजार रुपये बाद में लौटा दिए थे।

मृतक की बहन ने बताया कि करण हाल के दिनों में काफी चिंतित और परेशान नजर आ रहा था, लेकिन उसने अपनी समस्या किसी के साथ साझा नहीं की। परिवार का आरोप है कि बाकी पैसे लौटाने को लेकर लड़की द्वारा उस पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था, जिससे वह मानसिक रूप से टूट गया।

ये भी पढ़ें…

पुलिस ने जांच की शुरू

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। इसके साथ ही मामले की जांच करनी शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें