संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद का 61वां सत्र 23 फरवरी से 31 मार्च तक स्विट्जरलैंड के जिनेवा में आयोजित किया गया। चीन के गैर-सरकारी संगठनों के अंतर्राष्ट्रीय आदान-प्रदान संवर्धन संघ, चीन अंतर्राष्ट्रीय आदान-प्रदान संघ समेत कई चीनी सामाजिक संगठनों ने सम्मेलन में सक्रिय रूप से भाग लिया। इन संगठनों ने चीन की मानवाधिकार संबंधी अवधारणाओं और उपलब्धियों का परिचय दिया तथा चीन के ख़िलाफ़ लगाए गए दुर्भावनापूर्ण आरोपों का प्रभावी ढंग से खंडन किया।
सांस्कृतिक अधिकारों पर विशेष प्रतिवेदक के साथ संवादात्मक चर्चा के दौरान चीन अंतर्राष्ट्रीय आदान-प्रदान संघ के प्रतिनिधि और शानतोंग थोंगशान कल्याण एवं सार्वजनिक कल्याण विकास केंद्र के विशेषज्ञ कु छ्युनय ने कहा कि चीन बच्चों के शिक्षा और सांस्कृतिक अधिकारों को अत्यंत महत्व देता है। उन्होंने बताया कि शानतोंग थोंगशान बाल सार्वजनिक कल्याण विकास केंद्र द्वारा प्रतिनिधित्व किए जाने वाले चीनी सामाजिक संगठन ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को कलात्मक शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। साथ ही, अंतर्राष्ट्रीय चित्रकला और सांस्कृतिक पाठ्यक्रमों के माध्यम से वे कई विकासशील देशों के बच्चों को अपनी भावनाओं को व्यक्त करने, आत्मविश्वास बढ़ाने, अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करने में सहायता कर रहे हैं।
स्वच्छ, स्वस्थ और निरंतर पर्यावरण के अधिकार पर विशेष प्रतिवेदक के साथ संवादात्मक चर्चा में चीन के गैर-सरकारी संगठनों के अंतर्राष्ट्रीय आदान-प्रदान संवर्धन संघ के प्रतिनिधि तथा थ्येनचिन इको-सिटी ग्रीन फ़्रेंड्स के पर्यावरण स्वयंसेवक चांग चिंगहान ने कहा कि स्वच्छ, स्वस्थ और सतत पर्यावरण का अधिकार एक महत्वपूर्ण मानवाधिकार है। उन्होंने इसे वैश्विक हरित कार्यों के लिए एक मार्गदर्शक सिद्धांत के रूप में अपनाने पर ज़ोर दिया। उन्होंने सभी देशों से अपील की कि वे पर्यावरण संबंधी क़ानूनी सुरक्षा उपायों को मज़बूत करें, जनता के पर्यावरण संबंधी मामलों को जानने, उनमें भाग लेने और उनकी निगरानी करने के अधिकारों की प्रभावी सुरक्षा सुनिश्चित करें। इसके साथ ही, पर्यावरण क्षेत्र में निष्पक्षता और न्याय को बढ़ावा दिया जाए, सामुदायिक स्तर पर कम कार्बन उत्सर्जन संबंधी पहलों को व्यापक रूप से आगे बढ़ाया जाए और पारिस्थितिक तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए पूरी आबादी की सामूहिक शक्ति को एकजुट किया जाए।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
मेष: दिन शुभ रहेगा...