Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल 7 रुपये और डीजल इतने रुपये हुआ महंगा, इन पंपों पर बढ़े प्राइज

April 1, 2026

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल 7 रुपये और डीजल इतने रुपये हुआ महंगा, इन पंपों पर बढ़े प्राइज

बिजनेस डेस्क: भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम एक बार फिर बढ़ गए हैं। पहले नायरा एनर्जी (Nayara Energy) ने कीमतें बढ़ाई थीं, और अब शेल इंडिया (Shell India) ने भी 1 अप्रैल से अपने पेट्रोल पंपों पर दाम बढ़ा दिए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, पेट्रोल के प्राइज में 7.41 रुपये प्रति लीटर की बढ़ौतरी हुई है जबकि डीजल के दाम 25 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं।

यह भी पढ़ें-
इस कंपनी में बड़ी छंटनी: 30,000 कर्मचारियों की नौकरी से निकाला! भारतीयों पर सबसे ज्यादा असर
असम रैली में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- राजकुमार की राजनीति का अंत तय
‘मोदी जी अमेरिका के गुलाम, आज पूरा देश संकट में’, प्रियंका गांधी का नरेंद्र मोदी पर हमला

बेंगलुरु में नई कीमतें:

बेंगलुरु में सामान्य पेट्रोल 119.85 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, अगर प्रीमियम की बात करें तो यह 129.85 रुपये प्रति लीटर, सामान्य डीजल 123.52 रुपये प्रति लीटर और प्रीमियम डीजल 133.52 रुपये प्रति लीटर है।अलग-अलग शहरों में टैक्स के कारण कीमतें थोड़ी अलग हो सकती हैं।

कीमतें क्यों बढ़ीं?

ईंधन के दाम बढ़ने की सबसे बड़ी वजह कच्चे तेल की महंगाई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गई है। पश्चिम एशिया में तनाव और खासकर Strait of Hormuz के रास्ते तेल सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ी है। भारत अपनी जरूरत का लगभग 88% कच्चा तेल आयात करता है, इसलिए अंतरराष्ट्रीय कीमतों का सीधा असर यहां पड़ता है।

क्या आगे और बढ़ेंगे दाम?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, डीजल की कीमतें आगे बढ़कर 148 रुपये से 165 रुपये प्रति लीटर तक जा सकती हैं। हालांकि अभी इस पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

प्राइवेट कंपनियां ही क्यों बढ़ा रहीं दाम?

सरकारी तेल कंपनियां अभी कीमतें ज्यादा नहीं बढ़ा रही हैं लेकिन निजी कंपनियों को कोई सरकारी राहत (सब्सिडी/मुआवजा) नहीं मिलती। इसलिए उन्हें घाटा कम करने के लिए दाम बढ़ाने पड़ते हैं।

नायरा एनर्जी ने क्या किया था?

कुछ दिन पहले नायरा एनर्जी ने पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ौतरी की थी। पेट्रोल 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर महंगा किया था।

कहां-कहां हैं शेल के पंप?

Shell India के भारत में 325+ पंप हैं, जो इन राज्यों में हैं, कर्नाटक (खासकर बेंगलुरु), महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, तेलंगाना और असम। बताते चलें कि, कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने और अंतरराष्ट्रीय तनाव के कारण पेट्रोल-डीजल महंगा हो रहा है। आने वाले समय में और बढ़ोतरी की संभावना भी बनी हुई है, खासकर डीजल में।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें